खुद का बिजनेस शुरु करने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई काम की है। देश में बड़ी संख्या में लोग अपना खुद का बिजनेस करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते है।
नई दिल्ली: खुद का बिजनेस शुरु करने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई काम की है। देश में बड़ी संख्या में लोग अपना खुद का बिजनेस करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते है। क्योकि खुद का बिजनेस शुरू कर वे अधिक लाभ पाना चाहते है। यदि कोई व्यवसायी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है। तो उसके लिए यह सीएनजी पंप डीलरशिप का ऑप्शन काफी अच्छा साबित होता है। अच्छी बात तो ये है कि इस कार्य में काफी लाभ भी कमाया जा सकता है। आज के दौर में ज्यादातर बड़े बड़े महानगरों में पेट्रोल, डीजल की जगह सीएनजी का काफी इस्तेमाल होता है।

सीएनजी पंप खोलने का शानदार मौका
तो अगर आप सीएनजी पंप के मालिक बनना चाहते हैं तो आपके लिए मौका है। हर महीने अच्छी कमाई करने का भी मौका है। देश की प्रमुख कंपनियां सीएनजी पंप के लिए डिस्ट्रीब्यूटर तलाश रही है। इस बार बेंगलुरू में नए सीएनजी पंप खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार सरकारी कंपनी गेल (जीएआईएल) ने आवेदन मांगे हैं। बता दें कि गेल के मुताबिक, आगामी दिनों में बेंगलुरु में 100 सीएनजी स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
100 सीएनजी स्टेशन किए जाएंगे स्थापित
बेंगलुरु में 100 सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए जीएआईएल और सीपीआईएल में समझौता हुआ है। सीपीआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नितिन खारा ने समझौते पर दस्तखत किए। बता दें कि कंपनी के बयान के मुताबिक इस समझौते के तहत सीपीआईएल बेंगलुरु में 100 सीएनजी स्टेशन स्थापित करेगी और गेल गैस की संबद्ध सुविधाओं का संचालन करेगी। इस समझौते के तहत अगले तीन साल में 100 सीएनजी स्थापित किए जाएंगे। नए सीनजी स्टेशन शहर के प्रमुख इलाकों या सीपीआईएल के वाहन एलपीजी खुदरा केंद्रों पर स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में गेल गैस ने शहर में 55 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए हैं। यहां सीएनजी की कीमत बेंगलुरु में 51.50 रुपये प्रति किलोग्राम है।
52 शहरों के नटवर्क पर हो रहा काम
गेल गैस राज्य के स्वामित्व वाली गेल इंडिया लिमिटेड की शहर गैस वितरण सहायक कंपनी है। यह देश भर के 52 शहरों और कस्बों में सिटी गैस नेटवर्क को लागू कर रही है। कंपनी ने 6.10 लाख से अधिक घरों को पाइपिंग कुकिंग गैस से जोड़ा है और लगभग 190 सीएनजी स्टेशनों का संचालन करती है। वहीं, सीपीआईएल एक निजी गैस रिटेलर है और 22 राज्यों में 209 ऑटो एलपीजी वितरण स्टेशन हैं।
10वीं पास होना बेहद जरुरी, तब ही कर सकते है आवेदन
- आप इन कंपनियों के वेबसाइट के जरिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सीएनजी पंप की डीलरशिप लेने के लिए आप किसी सीएनजी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- वहीं, कंपनियों के नजदीकी सेंटर में जाकर भी जानकारी जुटा सकते हैं। सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आपके पास एड्रेस फ्रुप के तौर कुछ दस्तावेज देने होते है।
सीएनजी पंप खोलने के लिए आप कम से कम 10वीं पास होने चाहिए।
- हर कंपनियों की सिक्योरिटी राशि अलग अलग होती है। ये उस तय जगह पर निर्भर करता है जहां कंपनी को डीलरशिप देना है।
- अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो आप जमीन के मालिक से एनओसी भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications