देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और खुद का पैसा कमा सके उन्हें किसी पर निर्भर रहने की ज़रूरत न हो इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाए लायी जाती है।
नई दिल्ली, मार्च 22। देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और खुद का पैसा कमा सके उन्हें किसी पर निर्भर रहने की ज़रूरत न हो इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाए लायी जाती है। अभी फ़िलहाल केंद्र सरकार द्वारा कुछ ऐसी ही योजना की शुरुआत की गयी है जिसमे महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती है और उनकी मदद सरकार द्वारा की जाएगी। देश की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है। Jan Dhan अकाउंट : खाताधारक जल्द करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन
महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने गरीब और श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन देगी। सरकार की सहायता से महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन पाकर खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी। इसके उपयोग से महिलाओं की हर महीने अच्छी खासी आमदनी होगी।
इस उम्र की महिलाएं उठा सकती लाभ
पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत महिलाओं को बस एक आवेदन करने की जरूरत है। ये योजना हर एक राज्य की 50,000 महिलाओं की सुविधा के लिए बनाई गई है। पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका देगी। भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।
प्रमाण पत्र की जरूरत
इस योजना के अंतर्गत गांव और शहर की महिलाएं शामिल हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांगों के लिए विशिष्ट विकलांगता आईडी और विधवाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर सिलाई की फ्री सप्लाई के लिए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र के पीडीएफ का प्रिंट आउट निकाल लें।
- इसके बाद उसमें अपनी डिटेल्स दर्ज करें। आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके उसे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अटैच कर दें।
- आवेदन पत्र सब्मिट करने के बाद कार्यालय अधिकारी के द्वारा आपके पत्र की जांच की जाएगी। जांच के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन दे दी जाएगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना के उद्देश्य
मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सिलाई मशीन योजना महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और अच्छा पैसा कमाने के लिए प्रेरित करती है ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो सके। प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के मुख्य उदेश्य निम्न प्रकार से हैं।


Click it and Unblock the Notifications