अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (पीएफ) कटता है तो ये खबर जरुर पढ़ें। वैसे तो आपने पीएफ को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें पढ़ी होंगी।
नई दिल्ली: अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (पीएफ) कटता है तो ये खबर जरुर पढ़ें। वैसे तो आपने पीएफ को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें पढ़ी होंगी। जिसमें अब तक सबसे ज्यादा बैलेंस जानने, पीएफ ट्रांसफर करने या फिर पीएफ निकालने पर ही पढ़ा होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपको अपने पीएफ में पैसे के अलावा क्या मिलता है और वो भी बिल्कुल फ्री। खो गया है पेंशन का PPO नंबर तो घर बैठे दोबारा ऐसे करें हासिल, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

ये बात सच है कि बहुत से कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वे इसका फायदा नहीं ले पाते हैं। ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को पीएफ अकाउंट के साथ 6 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मुफ्त में मिलता है। बता दें कि आपके पीएफ अकाउंट के साथ ही इसे लिंक किया जाता है। खास बात यह है कि अपनी नौकरी की अवधि में कोई भी कर्मचारी इसके लिए कोई कंट्रीब्यूशन नहीं देता।
6 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस फ्री
हर महीने कर्मचारियों की सैलरी में से कुछ रकम काट ली जाती है और ये पैसा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पीएफ अकाउंट में जमा कर दी जाती है। रिटायरमेंट के बाद यही जमा पूंजी उस कर्मचारी के काम आती है। जब भी किसी का पीएफ अकाउंट खुलता है तो उस व्यक्ति का तुरंत बीमा भी हो जाता है। इसके तहत आपको 6 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस मिलता है। जो प्राकृतिक कारणों, बीमारी या दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी सदस्य को राशि का भुगतान करता है। इससे परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है। कंपनियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ये सुविधा मिलती है।
टैक्स में मिलती है छूट
वहीं अगर आपको टैक्स में छूट चाहिए तो भी पीएफ सबसे बेहतर विकल्प है। हालांकि आपको ये भी जान लेना चाहिए कि नए टैक्स सिस्टम में ऐसी सुविधा नहीं है जबकि पुराने टैक्स सिस्टम में टैक्स पर छूट मिलती है। इसके साथ ही पीएफ अकाफंट में कर्मचारी को बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12%जमा किया जाता है। इसके अलावा कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12%उसमें अपनी ओर से जमा कराती है। इसमें 12% कंट्रीब्यूशन में से 3.67% कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जाता है जबकि बाकि 8.33% कर्मचारी पेंशन स्कीम में चला जाता है। जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में मिलता है।
मुश्किल वक्त में निकाल सकते हैं पैसा
अच्छी बात तो ये है कि पीएफ फंड की एक बेहतरीन सुविधा ये भी है कि ज़ररुत के समय इसमें से कुछ पैसे निकाले भी जा सकते हैं। इससे आप लोन की संभावनाओं से बच पाएंगे। पीएफ खाताधारकों को निष्क्रिय पड़े खातों पर भी ब्याज मिलता है। ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे। 3 साल तक निष्क्रिय रहने के बाद भी आपको ब्याज मिलता रहेगा। 2016 में ईपीएफओ की ओर से यह बदलाव किया गया है। हालांकि इससे पहले ये सुविधा नही थी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
