अगर आप फोर्ड की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले यह खबर एक बार जरूर पढ़ लीजिए। कार की बुकिंग पर 5 लाख रुपये तक का ईनाम जीतने का मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: अगर आप फोर्ड की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले यह खबर एक बार जरूर पढ़ लीजिए। कार की बुकिंग पर 5 लाख रुपये तक का ईनाम जीतने का मौका मिलेगा। जी हां हर साल की तरह इस साल भी फोर्ड ने 4 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2020 के बीच भारत के उपभोक्ताओं के लिए अपना मेगा सेल्स कैंपेन, मिडनाइट सरप्राइज शुरू किया है।

जीते 5 लाख रुपये तक के ईनाम
इस कैंपेन के तहत, फोर्ड के पूरे पोर्टफोलियो पर, आकर्षक डील्स एवं 5 लाख रुपए तक के निश्चित उपहारों दिए जाएंगे, जिसमें फोर्ड फीगो, फोर्ड एस्पायर, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड ईको स्पोर्ट एवं फोर्ड एंडेवर शामिल हैं। फोर्ड इंडिया ने फोर्ड मिडनाइट सरप्राइज सेल में धांसू ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें ग्राहक फोर्ड की किसी भी कार की बुकिंग्स पर 5 लाख रुपये तक के ईनाम जीत सकते हैं। इस दौरान सबसे खास बात ये है कि फोर्ड के शोरूम आधी रात तक खुले रहेंगे। ग्राहकों के पास आकर्षक ईनाम जीतने का मौका होता है।
कार खरीदने पर जीत सकेंगे ये सारे आइटम
इतना ही नहीं फोर्ड कारों की इस धांसू सेल के दौरान ग्राहकों के पास सीमित समय तक के लिए डिशवॉशर, एयर प्यूरिफायर, माइक्रोवेस ओवन्स, एलईडी टीवी, स्मार्टफोन्स के साथ ही 25,000 रुपये तक के गिफ्ट कार्ड्स, गोल्ड कॉइन्स और एक लाख रुपये के वाउचर्स जीतने का मौका होगा।
घर बैठे यहां से ऑनलाइन बुक करें कार
अगर आप भी फोर्ड की कार खरीदना चाहते है तो बता दें कि कार बुक कराने और मिडनाइट सरप्राइज ऑफर्स को जीतने के लिए ग्राहक Dial-A-Ford और फोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल के साथ ही कंपनी की डीलरशिप पर जा सकते हैं। खास बात ये है कि 4 से 6 दिसंबर के बीच फोर्ड की किसी भी कार की बुकिंग्स के बाद उसकी दिसंबर में ही डिलिवरी हो जाएगी और ग्राहक 5 लाख रुपये तक का ईनाम भी जीत सकते हैं। फोर्ड कार खरीदने की ख्वाहिश रखने वाले इस कोविड संकट के दौरान घर से ही Dial-A-Ford यानी टोल-फ्री नंबर 1800-419-3000 पर कॉल करके कार बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास www.booking.india.ford.com जैसे ऑनलाइन पोर्ट्ल का भी ऑप्शन है, जहां वह मनपसंद कार ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।
जानें फोर्ड कार की कीमतों के बारे में
फोर्ड इंडिया के इस धांसू ऑफर्स के तहत ग्राहक फोर्ड फीगो, फोर्ड एस्पायर, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड ईको स्पोर्ट एवं फोर्ड एंडेवर जैसी हैचबैक, सिडैन, मिड साइज एसयूवी खरीद सकते हैं। बता दें कि फोर्ड फिगो की कीमत 5.49 लाख रुपये से 8.15 लाख रुपये तक है। वहीं फोर्ड फ्रीस्टाइल की कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर 8.15 लाख रुपये तक है। फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 11.73 लाख रुपये तक है। वहीं फोर्ड एस्पायर की कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 8.64 लाख रुपये तक है। फोर्ड की भारत में सबसे महंगी एसयूवी फोर्ड एंडीवर की कीमत 29.99 लाख रुपये से लेकर 35.10 लाख रुपये तक है। जानकारी दें कि ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं और नियम और शर्तों के साथ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications