जल्द ही त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। पहले दूर्गा पूजा फिर दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप जमकर खरीदारी के मूड में भी आ गए होंगे।
नई दिल्ली: जल्द ही त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। पहले दूर्गा पूजा फिर दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप जमकर खरीदारी के मूड में भी आ गए होंगे। अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करना एक बड़ी चुनौती होती है। दिवाली के समय सभी लोग सस्ते ऑफर्स की तलाश करते हैं। इतना ही नहीं इस बात का भी भरपूर ख्याल रखते है कि ऑफलाइन या ऑनलाइन कहां खरीदारी पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिल रहा है। Diwali : शुरू कर रहे हैं निवेश, तो ध्यान रखें ये 6 बातें ये भी जरूर पढ़ें

वहीं कुछ लोग तो ऑफर या डिस्काउंट मिलने की वक्त से भी अनावश्यक वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं जिसकी जरूरत नहीं है। जिससे बजट बिगड़ जाता है। तो अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अब इससे बचने की कोशिश करिए। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अपना एक बजट तैयार करिए और ऐसे वस्तुओं की खरीदिए करिए जिसकी आपको वाकई में जरूरत हो। आज हम आपको खबर के जरिए बताएंगे कि फेस्टिव सीजन के वक्त खरीदारी करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप पैसे की बचा पाएंगे।
अनावश्यक खर्च से बचें
सबसे पहले आप अपनी आय और खर्चों पर ध्यान दें। इससे आप अनावश्यक खर्च से बच पाएंगे। त्योहारी सीजन के दौरान हर तरह की डील पर नजर रखें, इससे आप सस्ते में सामान खरीद पाएंगे। साथ ही कोशिश करें कि शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न किया जाए। वहीं दूसरी तरफ खरीदारी के वक्त ये मान लीजिये कोई सेल लगी है या किसी कंपनी की ओर से मिल रहे ऑफर का आखिरी दिन है और आप ऐसे समय में शॉपिंग करते हैं तो हो सकता है इससे आपका बजट खराब हो जाए। पहले से समय निकालना और अपनी शॉपिंग कार्ट में चीजों को रखना सबसे अच्छा है ताकि त्योहारी सीजन के दौरान आप एक अच्छी डील ले सकें।
बड़े का की है इमरजेंसी सेविंग
आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि त्योहारी सीजन के दौरान आपके खर्च बढ़ जाते है। ऐसे में आपको पहले से बचत करना शुरू कर देना चाहिए। आप इसके लिए एक अलग फंड बना सकते हैं और अपना अतिरिक्त कैश उस फंड में डाल सकते हैं। जरूरत के वक्त ऐसी सी इमरजेंसी सेविंग आपके काम आएगा। इसके साथ ही महंगे गिफ्ट खरीदने के उपयोगी गिफ्ट खरीदें। आज के समय के हिसाब से आप सेल्फ मेड गिफ्ट भी दे सकते हैं। सेल्फ मेड गिफ्ट से लोग आपके प्रयासों और विचारों को बेहतर मानेंगे। इससे आपको त्योहारी सीजन के बजट को कम करने में मदद मिलेगी।
खरीदारी से पहले जांच पड़ताल करें
इस त्योहारी सीजन आप खरीदारी के सबसे पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से तुलना जरूर कर लें। ये जरुर चेक कर लें कि कौन की चीजें कहां अच्छी और कम कीमत पर मिल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देखा गया है कि कुछ वस्तुओं के लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अच्छे डील मिल सकते हैं, जबकि कुछ में आपको स्थानीय दुकानों से भारी छूट मिल सकती है। ऐसी डील के लिए पहले थोड़ा जांच-पड़ताल करना जरूरी है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications