ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल का आयोजन किया है। यह सेल आज यानि 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान यूज़र्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसेरी पर अच्छी डील और डिस्काउंट दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फ्लिपस्टार्ट डेय्स सेल का आयोजन किया है। यह सेल आज यानि 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान यूज़र्स को इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसेरी पर अच्छी डील और डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। वहीं टीवी, एसी और फ्रिज को 50 फीसदी तक डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका होगा। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली यह सेल 3 दिसंबर तक चलेगी।

लैपटॉप पर मिल रहा भारी छूट
फ्लिपकार्ट पर इस सेल में सभी कैटिगरी के प्रॉडक्ट पर छूट मिलेगी। इनमें कपड़े, फुटवियर, एक्सेसरीज, ब्यूटी, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, होम डेकोर और दूसरी चीजें शामिल हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल हर महीने के शुरुआती तीन दिनों के लिए आयोजित की जाती है। फ्लिपकार्ट पर इस सेल के लिए पहले ही एक लैंडिंग पेज बना दिया गया है। इस पेज पर आने वाले ऑफर्स की कुछ जानकारी दी गई है। इस सेल में हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 70 फीसदी तक छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट की फ्लिपस्टार्ट सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले लैपटॉप पर 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं ट्रिमर्स को 399 रुपये के शुरुआती कीमत में ऑर्डर किया जा सकेगा।
जानिए किन चीजों पर मिलेगा कितना डिस्काउंट
इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक छूट का ऑफर मिल सकता है। टीवी, एसी और फ्रिज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। वियरेबल, स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड्स की बात करें तो इनको आप 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स भी होंगे। स्मार्ट टीवी को सेल में 8,999 रुपये की कीमत में ख़रीदा जा सकेगा।
इन पर है 25% से 60% का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के ग्राहक ग्रूमिंग एसेंशियल पर 25% से 60% के डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल में 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सेल में कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडट्क्स, एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, होम डेकोर और डेली यूज की हर तरह की चीजों पर छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट के ग्राहक होम फर्निशिंग के सामान को 79 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीद कर सकते हैं। किचिन और डायनिंग के सामान को 69 रुपये के शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।
खाद्य और पेय पदार्थ पर 70% की छूट
ग्राहक फ्लिपस्टार्ट डेज सेल में खाद्य और पेय पदार्थ पर 70% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा सेल में बच्चों की देखभाल करने वालों के प्रोडक्ट्स पर भी 70% तक की छूट दी जा रही है।
ऑनलाइन खरीदारी के वक्त इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी सेल के दौरान ख़रीदारी करने से पहले उस प्रोडक्ट्स को लगभग हर क्रेडिबल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उसकी क़ीमत मैच कर लें। कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी वेबसाइट पर कोई प्रोडक्ट सेल के दौरान सस्ता मिलता है, लेकिन दूसरी वेबसाइट या स्टोर पर बिना सेल के ही उससे सस्ता मिलता है। डिस्काउंट ऑफर के कई मतलब भी होते हैं। इसमें ई-कॉमर्स कंपनियां कार्ड ऑफर को भी जोड़ती हैं। उदाहरण के तौर पर मान लें कि एचडीएफसी कार्ड यूजर्स को दिया जाने वाला 10% एडिशनल डिस्काउंट भी इसमें शामिल होता है। इसलिए किसी भी सेल के दौरान आप सिर्फ ये देख कर खरीदारी न कर लें कि यहां आपको ज्यादा सस्ता सामान मिल रहा है। क्या पता कोई दूसरी वेबसाइट या फिर आपके पास के स्टोर पर सामान उससे सस्ता मिल रहा हो और वो भी बिना सेल के ही।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications