त्योहार का मौसम चल रहा है, इस समय ई-कॉमर्स कंपनियां एक के बाद एक सेल का आयोजन कर रहे है। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 21 अक्टूबर को खत्म हुई है।
नई दिल्ली: त्योहार का मौसम चल रहा है, इस समय ई-कॉमर्स कंपनियां एक के बाद एक सेल का आयोजन कर रहे है। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 21 अक्टूबर को खत्म हुई है। अब कंपनी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए दशहरा स्पेशल सेल का आयोजन किया है।

बता दें कि ये सेल बीते कल यानी 22 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2020 तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को लगभग सभी ब्रांड के स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे।
सस्ते में खरीदें स्मार्टफोन
इस सेल में ग्राहक कई मोबाइल पर शानदार ऑफर पा सकते है साथ ही बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकेंगे। तो अगर आप भी फ्लिपकार्ट की पहली सेल में कम दाम में स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं, तो कंपनी आपको एक और मौका दे रहा है। वहीं अगर आप इस दिवाली में आप किसी को फोन गिफ्ट करना चाहते है तो अभी काफी अच्छा मौका है।
इस कार्ड से 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट
आपको बता दें कि दशहरा स्पेशल सेल में फ्लिपकार्ट पर काफी आकर्षक ऑफर है। अगर आप कोटक महिंद्रा और एचएसबीसी कार्ड्स से पेमेंट करके स्मार्टफोन खरीदेंगे, तो 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट-ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन जैसे ऑफर भी उपलब्ध हैं।
इन स्मार्टफोन पर मिल रहा डिस्काउंट
रेडमी 9 आई
रेडमी 9 आई स्मार्टफोन 8,299 रुपये में मिल रहा है। इस फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.53 इंच HD+ डिस्प्ले, 13MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh बैटरी है, जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।
POCO C
फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल में POCO C3 स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.53 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में पीछे की तरफ 13MP + 2MP + 2MP के तीन कैमरे और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है।
रियलमी C12
रियलमी का यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में 13MP + 2MP + 2MP के तीन रियर कैमरे, 5MP का फ्रंट कैमरा, 6.52 इंच स्क्रीन और 6000 mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं।
सैमसंग गैलेक्सी F41
गैलेक्सी F41 को सेल के दौरान 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications