कोरोनावायरस के प्रकोप को कम करने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण केवल जरूरी सामानों की ही बिक्री कर रही थीं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के प्रकोप को कम करने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण केवल जरूरी सामानों की ही बिक्री कर रही थीं। लेकिन सरकार द्वारा जारी की गई लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन्स में ई-कॉमर्स कंपनियों को सभी प्रोडक्ट्स की सेल करने की छूट दे दी है। बता दें कि केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसे में काफी समय से सेल पर लगा ब्रेक अब हट गया है और लॉकडाउन के बीच ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने सबसे बड़ी 'फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल' लेकर आ रही है।

फ्लिपकार्ट पर 1 जून से शुरु हो रही सबसे बड़ी सेल
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने प्लैटफॉर्म पर फ्लिपस्टार्ट डेज़ का ऐलान कर दिया है। हर महीने पहली तारीख से तीन दिन तक होने वाली इस सेल में कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जाते हैं और इस बार फिर से फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल पेज से पता चला है कि फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल की शुरुआत 1 जून होगी और ये 3 जून तक के लिए रखी गई है, जिसमें ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। इस सेल में ग्राहकों को 80% तक सस्ता सामान मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक से खरीदारी पर मिलेगा छूट
फ्लिपकार्ट साइट पर इस सेल की सारी जानकारी दी गई है। जिससे पता चला है कि सेल में आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सेल में हर दिन हॉट डील का आयोजन होगा, जिसमें लैपटॉप, टीवी और भी कई सामान पर ऑफर दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां फ्लिपकार्ट डील्स ऑफ द डे भी रखी जाएगी, जिसमें कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, होम डेकर जैसे कई सामान पर ऑफर मिलेगा।
खाने-पीने के सामान पर 70% का डिस्काउंट
फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल से ज़रूरी सामान की खरीद पर भी बचत की जा सकेगी। ऑनलाइन फूड प्रॉडक्ट खरीदने वालों के लिए यह सेल काफी आकर्षक है। फ्लिपस्टार्ट डेज में ग्रॉसरी 1 रुपये में खरीदी जा सकती है। यहां घर और किचन के खाने-पीने के सामान पर 70% तक की छूट मिलेगी, वहीं बच्चे का डायपर, स्किन केयर जैसे प्रोडक्ट को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। बताया गया कि सेल में ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट पर 20-70% की छूट मिलेगी। जानकारी दें कि इस कैटेगरी में 1 लाख से ज़्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध कराए गए हैं।
फ्लिपकार्ट फैशन पर 80% तक की छूट
फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल में यूजर्स को शूज़ और सैंडल पर 30-70% का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं अगर आप वॉच, बैकपैक, वॉलेट जैसा सामान खरीदते हैं तो उसपर 70% की छूट पा सकते हैं। इस सेल में लैपटॉप, हैडफोन्स, मोबाइल केस और पावर बैंक्स पर 80 फीसदी तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है। कूलर पर 50 फीसदी की छूट मिल रही है और एसी पर 40 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके अलावा टी-शर्ट, शर्ट पर 40-70% का डिस्काउंट और टॉप वियर, बॉटम जैसे सामान पर 50-80% का डिस्काउंट दिया जाएगा। यहां कि यूजर्स फ्लिपस्टार्ट डेज़ सेल में होम अपलायंस जैसे कि टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, कूलर और मिक्सर आदि पर भी 75% तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स का नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। बाकी प्रोडक्ट्स के प्राइस की जानकारी 1 जून को सेल लाइव होने पर पता चलेगी।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications