नई दिल्ली, जून 25। निवेश के हर एक माध्यम के अपने कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। निवेश करने से पहले सभी को निवेश विधि के फायदे और नुकसान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। निवेश करने से पहले अधिक रिटर्न के लिए सबसे अधिक ब्याज कौन सा माध्यम दे रहा है यह जानना तो जरूरी है ही लेकिन साथ ही किस निवेश में कितना जोखिम है इसका पता होना भी महत्वपूर्ण होता है। अधिकतम निवेश में जोखिम और रिटर्न का ब्याज दर का सीधा कनेक्शन होता है। हालांकि, सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) में निवेश डूबने का खतरा कम होता है और ब्याज भी अच्छा मिलता है। आइए जानते है बैंक, एनबीएफसी और डाकघर में से फिक्स डिपॉजिट के लिए बेहतर विकल्प क्या है।
बैंक
आम लोगों में बैंक में एफडी खाता खुलवाना सबसे कॉमन और पुराना निवेश विकल्प है। भारत में बैंक में लोग NBFC और पोस्ट ऑफिस की तुलना में कहीं अधिक फिक्स डिपॉजिट रखते हैं। बैंकों द्वारा फिक्स डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज की निगरानी भारतीय रिजर्व बैंक करती है। बैंक एफडी पर जो ब्याज दर देते है वह आरबीआई के रेपो दर पर निर्भर होता है। रेपो रेट के बढ़ने घटने से ब्याज दर बदलती रहती है।
NBFC
भारत में फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें रिजर्व बैंक के गाइडलाइन से नियंत्रित की जाती हैं। लेकिन एनबीएफसी के योजनाओं पर रिजर्व बैंक की सीधी नजर नहीं होती है। सामान्य तौर पर आरबीआई के रेपो रेट कमी या इजाफा के कारण ब्याज दरों पर सीधा असर कम होता है। इसलिए , एनबीएफसी का एफडी प्लान बैंकों और डाकघर के फिक्स डिपॉजिट तुलना में अधिक आकर्षक होता है। एनबीएफसी में फिक्स डिपॉजिट खाता खुलवाना एक अच्छा विकल्प है लेकिन इसमें जोखिम ज्यादा होता है।
डाकघर
बैंक और एनबीएफसी के आलाव भारतीय डाक भी एफडी का विकल्प है। डाकघर की सभी योजनाओं पर भारत सरकार का सीधा कंट्रोल रहता है। भारतीय डाक एक साल से पांच साल तक की एफडी योजना आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध कराती है। पोस्ट ऑफिस सालाना तौर पर ब्याज का भुगतान करती है। डाकघर के एफडी योजना को न्यूनतम 1000 रुपए से शुरू होती है। डाकघर भारत सरकार के अधीन आती है, इसलिए यह निवेश का एक सुरक्षित माध्यम है। एनआरआई को छोड़कर हर भारतीय डाकघर के एफडी में निवेश कर सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications