नई दिल्ली, दिसंबर 26। सावधि जमा (एफडी) निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। ये कम जोखिम वाले होती हैं और आसान लिक्विडिटी के साथ गारंटीड रिटर्न प्रोवाइड करती हैं। लोग पैसों की सुरक्षा के लिए एफडी में निवेश करते हैं। हालांकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पॉलिसी रेट्स को अपरिवर्तित रखने के फैसले ने डिपॉजिट रेट को प्रभावित किया है। बीते सालों में एफडी रिटर्न में गिरावट आई है, जिससे फिक्स्ड इनकम जनरेटिंग इंस्ट्रूमेंट्स पर भरोसा करने वाले इनवेस्टर्स को नुकसान हुआ है। इससे एफडी में निवेश जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि एफडी और फ्लोटिंग रेट में डिपॉजिट में क्या बेहतर है।
फ्लोटिंग रेट रिटर्न बढ़ाने का एक तरीका
आप एफडी लैडरिंग, सबसे अधिक फायदे वाली अवधि चुनने या बेहतर रिटर्न के लिए कंपनी एफडी जैसे निवेश को चुन सकते हैं, मगर एक अन्य विकल्प जो इस काम में आपकी मदद कर सकता है वह है फ्लोटिंग रेट टर्म डिपॉजिट स्कीम। बैंक एफडी में दो ब्याज दरों वाले ऑप्शन मिलते हैं। इनमें फिक्स्ड रेट डिपॉजिट और फ्लोटिंग रेट एफडी शामिल होती हैं।
जानिए फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में
जैसा कि नाम से पता चलता है, एफडी मौजूदा ब्याज दर पर किया गया निवेश है, जो मैच्योरिटी तक समान रहता है। उदाहरण के लिए, यदि आप तीन साल की अवधि के लिए 5.5 फीसदी की दर से एफडी में निवेश करते हैं, तो इस पूरी अवधि के दौरान बैंक की ब्याज दरों में वृद्धि या कमी के बावजूद, पूरी अवधि के लिए आपकी ब्याज दर समान रहेगी।
फ्लोटिंग रेट टर्म डिपॉजिट
फ्लोटिंग रेट टर्म डिपॉजिट (एफआरटीडी) पर ब्याज दरें एक बेंचमार्क इंस्ट्रूमेंट की रेफ्रेंस रेट से लिंक होती हैं। इस तरह ये पूरी अवधि के दौरान परिवर्तनशील रहती हैं और अंडरलाइंग रेफ्रेंस रेट के अनुसार संशोधित होती हैं। बेंचमार्क रेफ्रेंस रेट रेगुलर अवधि पर रीसेट की जाती है और इसलिए एफआरटीडी पर ब्याज भी उसी अंतराल में रीसेट हो जाता है।
किससे होती हैं लिंक
एफआरटीडी आम तौर पर ट्रेजरी बिल रेट, रेपो रेट आदि जैसे बेंचमार्क से लिंक होती हैं। उदाहरण के लिए, एक बैंक चल रही रेपो दर (वर्तमान में 4%) पर 1% के मार्क-अप के साथ तीन वर्षीय एफआरटीडी प्रोवाइड करता है। इसका मतलब है कि अगर आप 3 साल के लिए एफआरटीडी बुक करते हैं, तो आप 5% प्रति वर्ष की दर से रिटर्न अर्जित करेंगे। हालांकि यदि 6 महीने के बाद रेपो दर गिरकर 3% हो जाती है, तो आपके एफआरटीडी पर दर को संशोधित कर 4% प्रति वर्ष कर दिया जाएगा।
दोनों में क्या सही
एफआरटीडी पर दी जाने वाली ब्याज दर आमतौर पर एफडी पर ब्याज दर से कम होती है। एफआरटीडी में निवेश करने तब अच्छा विकल्प हो सकता है जब निकट भविष्य में दरों में बढ़ोतरी की संभावना हो और उससे एफडी पर दी जाने वाली मौजूदा ब्याज दर से अधिक ब्याज मिलने की उम्मीद हो। मगर ध्यान रहे कि निवेशकों को समझने के लिए एफआरटीडी एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट के रूप में थोड़ा जटिल हो सकता है। इसलिए निवेश से पहले इसकी पूरी जानकारी लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
