नई दिल्ली, मार्च 21। सावधि जमा देश के सबसे सुरक्षित और सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। यदि आप इस प्रोडक्ट को समझते हैं और निवेश से होने वाले फायदे को अधिकतम करने के लिए समझदार फैसला लेते हैं, तो एफडी अच्छा रिटर्न दिला सकती है। ग्राहक एफडी के लिए लगभग सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में पैसा जमा कर सकते हैं। एफडी कई प्रकार की अवधि और विशेषताओं के साथ उपलब्ध होती है। 5 साल की लॉक-इन अवधि वाली एफडी आपको टैक्स बचाने में मदद कर सकती है। एफडी की बढ़ती ब्याज दर के बीच आपको कैसे पता चलेगा कि आपके लिए सबसे अच्छा एफडी प्रोडक्ट कौन सा है? यह एक ऐसा सवाल है, जिसके साथ और भी सवाल जुड़े हुए हैं। और भी कई चीजें हैं, जो आपको देखनी चाहिए।
एक बड़ी एफडी या कई छोटी एफडी
बैंकों में 5 लाख रुपये तक की जमा राशि का भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बीमा किया जाता है। पोस्ट ऑफिस एफडी भी सुरक्षित होती है क्योंकि वो भारत सरकार द्वारा समर्थित है। एफडी में निवेश करते समय, आपको डिफ़ॉल्ट जोखिम को खत्म करने के लिए एक ही बैंक में 5 लाख रुपये से अधिक निवेश करने से बचना चाहिए। बेहतर विकल्प यह है कि आप अपने पैसे को कई एफडी में विभाजित करें। हर बैंक में कुल जमा (मूल + ब्याज) 5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।
सबसे बेहतर अवधि कितनी
बैंक, पोस्ट ऑफिस और वित्तीय संस्थान जैसे एनबीएफसी आमतौर पर सात दिनों से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए एफडी ऑफर करते हैं। कुछ बैंक 20 साल तक की अवधि के लिए एफडी भी ऑफर करते हैं। आदर्श रूप से, आपको अपने वित्तीय उद्देश्यों से मेल खाने वाली अवधि में एफडी में निवेश करना चाहिए। आप अपने छोटे और लंबे उद्देश्यों के आधार पर सही एफडी अवधि चुन सकते हैं।
टैक्स सेविंग एफडी
टैक्स सेविंग एफडी एक सेविंग इंस्ट्रूमेंट है, जिसे इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स कटौती की अनुमति है। इस एफडी में निवेश करके एक निवेशक प्रति वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक की कटौती के लिए क्लेम कर सकता है। टैक्स सेविंग एफडी में 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है और उसके बाद ही इसे निकाला जा सकता है। अगर आपका लक्ष्य टैक्स बचाना है और जीरो रिस्क के साथ गारंटीड रिटर्न पाना है तो आपको टैक्स सेविंग 5 साल की एफडी में निवेश करना चाहिए।
कॉर्पोरेट एफडी या बैंक एफडी
यदि आप अपनी एफडी पर अधिक ब्याज दर अर्जित करना चाहते हैं, तो एनबीएफसी द्वारा कॉर्पोरेट सावधि जमा में निवेश करने पर विचार करें। यदि आप जोखिम से बचने वाले निवेशक हैं, तो आपको प्रतिष्ठित संस्थानों की एफडी का रुख करें।
ये भी देखें
एफडी केवल एक सुरक्षित और गारंटीड जमा योजना नहीं है। यह कई अन्य लाभों के साथ भी आती है। जैसे कर बचत (5-वर्षीय एफडी)। आप ओवरड्राफ्ट का भी फायदा ले सकते हैं। ये सुविधा एफडी पर मिलती है। आप जरूरत के समय ओवरड्राफ्ट के जरिए पैसा ले सकते हैं। इससे आप एफडी तोड़ने से बच जाएंगे। यदि आपको किसी एफडी में यह बेनेफिट मिले तो जरूर इसका फायदा उठाएं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications