वाहन चलाने वालों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने 1 दिसंबर 2019 से फास्टैग के जरिए टोल टैक्स की वसूली को अनिवार्य कर दिया है। जी हां हाईवे से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया
नई दिल्ली: वाहन चलाने वालों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने 1 दिसंबर 2019 से फास्टैग के जरिए टोल टैक्स की वसूली को अनिवार्य कर दिया है। जी हां हाईवे से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। इस तकनीक का इस्तेमाल देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सहूलियत के लिए किया जाएगा। जानकारी दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (एनईटीसी) कार्यक्रम के तहत 1 दिसंबर से टोल टैक्स का भुगतान केवल फास्टैग के जरिए लेने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम को पूरे देश में लागू किया जा रहा है और इसका मकसद बाधाओं को दूर कर सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
क्या है फास्टैग और कैसे काम करता है?
सबसे पहले आपको बता दें कि फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है, जो नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर उपलब्ध है। यह तकनीक रेडिया फ्रिक्वेंसी आइडेन्टिफिकेशन (आरएफआईडी) के प्रिंसिपल पर काम करता है। इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है ताकि टोल प्लाजा पर मौजूद सेंसर इसे रीड कर सके। जब कोई वाहन टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से गुजरती है तो ऑटोमैटिक रूप से टोल चार्ज कट जाता है। इसके लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ता है। एक बार जारी किया गया फास्टैग 5 साल के लिए एक्टिवेट रहता है। ध्यान रहे कि इसे बस समय पर रिचार्ज करना पड़ता है।
जानें कैसे मिलेगा फास्टैग
- अपने वाहन के लिए फास्टैग खरीदना बड़ा ही आसान है।
- नई गाड़ी खरीदते समय ही डीलर से आप फास्टैग प्राप्त कर सकते हैं।
- वहीं अगर पुरानी वाहन है तो इसके लिए नेशनल हाईवे के प्वाइंट ऑफ सेल से खरीदा जा सकता है।
- इसके अलावा फास्टैग को प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से भी खरीद सकते हैं।
- इनका टाइअप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से होता है।
- इनमें सिंडिकेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक, और आईसीआईसीआई बैंक से प्राप्त कर सकते है।
- दूसरी तरफ आप चाहें तो पेटीएम से भी फास्टैग खरीद सकते हैं।
इन दस्तावेज की जरुरत
बता दें कि फास्टैग खरीदने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। इसे सिर्फ 5 सालों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लेते समय आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसको भरने के बाद निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ पीओएस में जमा करना होगा। आवेदन करते समय आपको अपने दस्तावेजों की ओरिजनल कॉपी भी दिखानी होगी। जरूरी हैं ये दस्तावेज -
1: व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी)
2. व्हीकल मालिक की पासपोर्ट फ़ोटो
3. केवाईसी दस्तावेज़ (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट)
इस तरह करें फास्टैग का इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। इसे वाहन में लगाने के लिए मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप इसे खुद लगा सकते हैं। इसे आप अपने वाहन के विंडशिल्ड पर लगाना होगा। फास्टैग एक स्टीकर तरह होता है जिस पर लगे कवर को हटाकर कार के भीतर विंडशिल्ड पर लगाना होगा। ध्यान रखें कि विंडशिल्ड पर लगाते समय इसे ग्लॉस के बीच में लगाएं ताकि टोल प्लाजा पर ये आसानी से स्कैन हो सके। इस बात से भी अवगत करा दें कि आपको फास्टैग को अपने बैंक वॉलेट से लिंक करना होगा, जिसे आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं, इस दौरान आपको एसएमएस द्वारा नोटिफिकेशन मिलेगा।
जानें क्या है फास्टैग के फायदे
- फास्टैग इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है टोल प्लाजा पर लंबी लाइने नहीं लगानी पड़ती है।
- इसके साथ ही पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होती।
- टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम होता है।
- लेन में वाहनों की लंबी लाइने कम होने की वजह से प्रदूषण भी कम होता है।
- फास्टैग के इस्तेमाल पर कई तरह का कैशबैक व अन्य ऑफर भी मिलता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications