Fastag KYC Deadline: आज नहीं किया केवाईसी अपडेट, तो कल से बंद हो जाएगा फास्टैग, जानें कैसे घर बैठे होगा काम

FASTag KYC Update Last Date: आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि आज फास्ट टैग की केवाईसी अपडेट करने का आखिरी दिन है। अगर आपने अपने फास्टैग कार्ड की केवाईसी अपडेट नहीं करी है तो कल से आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश के मुताबिक 29 फरवरी तक सबको अपने फास्टैग की केवाईसी करनी थी। गौरतलब है कि जिनके फास्ट टैग अभी तक अपडेट नहीं हुए हैं वह कल से काम करना बंद कर देंगे और डीएक्टिवेट कर दिए जाएंगे।

अगर आप अपने फास्ट ट्रैक कार्ड को फास्टैग और ब्लैक लिस्ट होने से बताना चाहते हैं, तो उसे बड़ी आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं। आज हम आपको फास्टैग अपडेट करने के तरीकों के बारे में बात रहे हैं। आप इन तरीकों को फॉलो करके बड़ी आसानी से अपना फास्ट टैग अपडेट कर सकते हैं और उसे डीएक्टिवेट होने से भी बचा सकते हैं।

Fastag KYC

अगर आपका फास्टैग डीएक्टिवेट कर दिया जाता है, तो यात्रा के वक्त आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप ऑनलाइन तरीकों से अपना फास्टैग अपडेट कर सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

फास्टैग अपडेट करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट है जरूरी

अगर आप फास्टैग अपडेट करने जा रहे हैं, तो आपके पास पहले यह जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। बिना इन डॉक्यूमेंट के आप अपने फास्टैग को अपडेट नहीं कर पाएंगे। इसमें वैलिड आईडी प्रूफ के तौर पर पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा फास्ट टैग से लिंक किए गए वहां का व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी आपको जमा करना होगा। इन डॉक्यूमेंट को जमा करने के बाद आपका फास्टैग आसानी से अपडेट हो जाएगा।

बैंक की वेबसाइट से हो जाएगा अपडेट

अगर आपको बैंक की वेबसाइट से केवाईसी अपडेट करना है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा।

इस https://www.npci.org.in/what-we-do/netc-fastag/product-overview पर विजिट करने के बाद आपको वह बैंक चुनना है, जिससे आपने अपना फास्टैग कार्ड ले रखा है।

बैंक चुनने के बाद अब आपको बैंक के फास्ट्रेक पोर्टल पर लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद आपको बैंक के द्वारा कुछ निर्देश दिए जाएंगे। इन निर्देशों का पालन करते हुए आपको सभी जरूरी डिटेल्स भरनी है और अपने दस्तावेज जमा कर देने हैं।

इतनी सी प्रक्रिया के बाद आपका फास्ट टैग आसानी से अपडेट हो जाएगा।

इस तरीके से भी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा फास्टैग

अगर आप चाहें तो इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) की वेबसाइट पर जाकर भी अपना फास्टटैग आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईएचएमसीएल की वेबसाइट के कस्टमर पोर्टल https://ihmcl.co.in/ पर जाना होगा।

कस्टमर पोर्टल खुलने के बाद आपको अपना रजिस्टर्ड नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा यहां पर आपको ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करने की सुविधा भी दी जाती है।

लोगिन करने के बाद आपको माई प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा और वहां पर जाकर केवाईसी सेलेक्ट करना होगा।

अब आपको वेबसाइट पर कुछ आसान निर्देश मिलेंगे जिन्हें फॉलो करके आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी मांगे जाएंगे जिन्हें जमा करना होगा।

अगर आपको ऑनलाइन कम कम समझ में आता है, तो आप सीधे बैंक जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करके अपने फास्टैग कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+