Fake SIM Card: आज के डिजिटल जमाने में कई तरह के फर्जीवाडा और साइबर अटैक देखने को मिल रहे हैं। देश-दुनिया में लगातार ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई दस्तावेज किसी को देने से पहले सावधानी बरतें अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल, आपके दस्तावेज का इस्तेमाल किसी के साथ धोखाधड़ी करने या आपके नाम पर सिम कार्ड लेने या अन्य तरह के गतल काम में किया जा सकता है।

यदि आपके दस्तावेज का गलत इस्तेमाल कर किसी ने आपके नाम पर कोई सिम कार्ड ले लिया और फिर उसके ज़रिए किसी अपराध को अंजाम दिया तो आप बुरी तरह फंस सकते हैं। ऐसे में सावाधानी बरतें और यह पता करें कि आपके नाम पर कहीं फर्जी सिम कार्ड तो नहीं चल रहा है। यदि आप नहीं जानते हैं कि यह कैसे पता करें तो घबराने की जरूरत नहीं है। चलिए आज आपको यहां सिम्पल स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस यानी गाइड बताते हैं जिसके ज़रिए आप घर बैठे 1 मिनट में यह पता कर सकते हैं...
1 मिनट में कैसे पता करें आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड तो नहीं चल रहा?
आपके दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी के जरिए आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेट हैं इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आप घर बैठे 1 मिनट में पता कर सकते हैं कि कौन-कौन से मोबाइल नबंर आपके नाम पर चल रहे हैं और अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।
स्टेप-बाय-स्टेप फुल प्रोसेस
- सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- यहां बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर वैलिडेट कैप्चा पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा, इसकी मदद से लॉगइन करें।
- अब उन सभी नंबर्स की डिटेल आ जाएगी जो आपकी ID से चल रहे हैं।
- लिस्ट में कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं जानते, तब उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
- इसके लिए नंबर और 'Not My Number को सिलेक्ट करें।
- अब नीचे की तरफ Report के बॉक्स पर क्लिक कर दें।
- शिकायत करने के बाद आपको एक टिकट ID रिफरेंस नंबर भी दिया जाता है।
- इसके बाद वो नंबर बंद कर दिया जाएगा या आपके आधार कार्ड से हटा लिया जाएगा।
एक ID पर कितने सिमकार्ड लिया जा सकता है?
नियम के मुताबिक, एक ID पर 9 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर, असम सहित उत्तर-पूर्व राज्य की ID पर 6 सिम ही एक्टिवेट होंगे। यदि आप किसी भी तरह के परेशानी से बचना चाहते हैं तो हर 3-6 महीने के समयअंतराल में TAFCOP पोर्टल पर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम की जांच करें। कभी भी किसी अंजान व्यक्ति से अपने दस्तावेज को शेयर न करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
