नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने गत वर्ष 24 दिसंबर 2019 को 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लांच किया था। उस वक्त इसे एक लिमिटेड पीरियड ऑफर बताया था, लेकिन यह अभी तक जारी है। इस ऑफर के तहत रिलायंस जियो देश में सबसे सस्ता 1 साल का प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान दे रहा है। अगर इस प्लान से कोई अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो आज भी उसके पास मौका है। इस ऑफर के तहत वह सभी कम पैसे में फोन चार्ज करा सकते हैं। रिलायंस जियो के ऑफर में वह सभी फायदे मिल रहे हैं, जो इस कंपनी के और एयरटेल और वोडाफोन के 1 साल के रेग्युलर रिचार्ज प्लान में मिल रहे हैं। रिलायंस जियो इस ऑफर को किसी भी दिन बंद कर सकती है, ऐसे में इस ऑफर का फायदा जल्द ही उठा लेना ठीक है।
क्या है रिलायंस जियो का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
रिलायंस जियो का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2020 रुपये में दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत फोन रिचार्ज कराने के बाद 1 साल तक जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट फ्री में दिए जा रहे हैं। वहीं रोज 1.5 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री में कर सकेंगे। इसके अलावा जियो ऐप्स का लाभ लिया जा सकेगा।
-अगर इस ऑफर का फायदा नहीं लिया और यह बंद हो गया तो रिलायंस जियो के 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत 2199 रुपये है। इस प्लान वह सब मिलेगा, जो ऊपर बताए ऑफर में दिया जा रहा है। इस प्रकार अगर इस ऑफर का फायदा लिया जाता है तो लोगगों का करीब 179 रुपये बचेगा।
जियो फोन के लिए भी है यह ऑफर
अगर कोई चाहे तो इस ऑफर के तहत जियो फोन फ्री में ले सकता है। इस ऑफर में 1 साल के रिचार्ज प्लान के साथ यह हैंडसेट फ्री में दिया जा रहा है। वहीं 1 साल की वैलेडिटी और रोज डेटा के साथ एसएमएस के फायदे अलग से मिलेंगे। इस प्लान में रोज 0.5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
जानें एयरटेल का 1 साल का रिचार्ज प्लान कितने का
-एयरटेल के पास भी 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इनमें पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
-इसके अलावा दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये वाला। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
जानें वोडाफोन का 1 साल का रिचार्ज प्लान कितने का
-वोडाफोन के पास भी एक साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इसमें से पहला है1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा दिया जा जाता है।
-इसके अलावा दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications