EPFO: रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर अब नहीं करता काम, तो ना हो परेशान! ऐसे करें नंबर अपडेट

How to Update Mobile Number on PF Account: EPFO से जुड़े हुए कई सारे काम आप घर पर बैठे-बैठे ऑनालइन ही कर सकते हैं।

इसके लिए आपको ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं। फोन नंबर को पीएफ अकाउंट पर अपडेट करना भी बेहद आसान है।

EPFO guide

इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से इसे ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से कर सकते हैं। आपके पीएफ अकाउंट में रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना बहुत जरूरी है क्‍योंकि पीएफ अकाउंट से जुड़ा हुआ ओटीपी इसी नंबर पर आता है।

अगर आपका नंबर अपडेटेड नहीं है तो हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से पीएफ अकाउंट में रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कर पाएंगे।

अगर आपको मोबाइल नंबर अपडेट करना है

इसके लिए आपको सबसे पहले लैपटॉप या फिर मोबाइल नंबर पर UAN पोर्टल को ओपन करना होगा। इसके बाद अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्‍चा कोड डालकर लॉग इन करें।

फिर आपको अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्‍चा कोड डालकर लॉग इन करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा। इस पेज पर ऊपर की पट्टी में मौजूद मैनेज टूल टैब पर क्लिक करें और कॉन्‍टैक्‍ट डिटेल्‍स पर जाएं।

इसके बाद चेक मोबाइल नंबर ऑप्शन पर क्लिक करें और यहां पर एक नया सेक्शन खुलेगा। इसमें आपको दो बार अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

अब 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करें और इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया नंबर दिखने लगेगा. इस नंबर पर आपको एक 4 अंकों का पिन मिलेगा। इस पिन को आप पेज पर मौजूद खाली बॉक्‍स में भर दें और नीचे सेव चेंजेज पर क्लिक करें।

इस प्रोसेस को करे के बाद आपका नया मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद आपको ईपीएफओ की तरफ से नए नंबर के अपडेट होने का मैसेज भी आएगा।

अगर बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करना चाहते हैं

अगर आप अपने बैंक के अकाउंट नंबर को पीएफ अकाउंट में अपडेट करने के लिए आपको यूएएन पोर्टल पर जाना होगा।

यूएएन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए, यूजर आईडी के ​रूप में आपको 12 अंकों का यूएएन नंबर का इस्‍तेमाल होता है। ये एक्टिवेट होना चाहिए। यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर इसमें लॉगइन करें।

इसके बाद आपको डैशबोर्ड पर Main Menu में मैनेज का ऑप्‍शन दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। इसपर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक ड्रॉपडाउन लिस्ट खुल जाएगी।

इस लिस्ट में आपको पांच ऑप्‍शन दिखेंगे, जिसमें से आपको केवाईसी का ऑप्‍शन चुनना है।

इस ऑप्‍शन को क्लिक करने के बाद आपको बैंक का विकल्‍प चुनना है और अपने बैंक अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी कोड को दर्ज करना है।

इसके बाद सारी डीटेल्‍स को एक बार चेक कर लीजिए और इस जानकारी को सेव कर दीजिए। अब आपके आधार से लिंक मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें ओटीपी नंबर होगा, उसे खाली बॉक्‍स में भर दीजिए, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए। आपकी ओर से अकाउंट नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया इसके साथ पूरी हो जाती है।

अकाउंट डीटेल्‍स सब्मिट करने के बाद EPFO, पहले आपके बैंक अकाउंट नंबर को, आपके बैंक से सत्यापित करवाएगा।

इसके लिए आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए फिर बैंक की ओर से verify किए जाने का एक मैसेज आएगा।

जब उस बैंक की ओर से जिसमें आपका अकाउंट है, अकाउंट डीटेल्‍स को मंजूरी मिल जाती है, इसके बाद कंपनी का एचआर विभाग, Employer PF portal पर digital signature के माध्यम से आपका बैंक अकाउंट डीटेल्स अपडेट कर देगा।

इस तरह से आपका बैंक अकाउंट डिटेल्स आसानी से अपडेट हो जाएगी। इस प्रोसेस में कम से कम तीन या चार दिन का समय भी लग सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+