EPFO Umang App Features: EPFO से जुड़ी जानकारी चेक करने के लिए आपको कई सारे ऐप्स को डॉउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आप बेहद आसानी से उमंग ऐप की मदद से ईपीएफओ से जुड़े काम कर सकते हैं। ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को कई ऑनलाइन सुविधाएं देता है और अब आप उमंग ऐप की मदद से भी उन फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।

ईपीएफओ की सभी सुविधाओं का उठाएं फायदा
मनीकंट्रोल के अनुसार, ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स अब कई सर्विसेज का ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। ईपीएफओ के ऐप उमंग का यूज करके आप इनका फायदा उठ सकते हैं। पिछले काफी समय से अपनी ऑनलाइन सर्विसेस का ईपीएफओ उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। सब्सक्राइबर ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल के जरिए या उमंग ऐप के जरिए ऑनलाइन सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई-नॉमिनेशन पूरा होना जरूरी है।
कैसे यूज करें उमंग ऐप?
- अगर आप उमंग ऐप की मदद से ईपीएफओ से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले इसके लिए आपको सबसे पहले उमंग ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
- इसके बाद आप ऐप में लॉगिन करें और New User पर क्लिक करें।
- फिर Registration ऑप्शन पर जाकर वहां Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें। यह आपके मोबाइल नंबर दर्ज करने के कहा जाएगा और इसे दर्ज करें।
- इसके बाद आगे आपको MPIN सेट करना होगा और यहां MPIN डालकर उसे Confirm करें।
- इसके बाद Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Profile Information Screen पर क्लिक करें और फिर अपने सभी डिटेल्स फिल करें।
- इसके बाद Save and Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आगे आप इस ऐप में ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। आप इस ऐप की मदद से पीएफ विड्रॉल रिक्वेस्ट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
इन फीचर्स का उमंग ऐप पर कर पाएंगे यूज
इनके पूरे होने पर ही सब्सक्राइबर इनका लाभ उठा सकता है। गूगल प्ले से उमंग डाउनलोड करना होगा सब्सक्राइबर उमंग ऐप के जरिए अपने ईपीएफ अकाउंट के बैलेंस को भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। उमंग ऐप पर सब्सक्राइबर पीएफ विड्रॉल रिक्वेस्ट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
ईपीएफओ से जुड़े काम के लिए ऐसे करें उमंग ऐप का यूज
- उमंग ऐप पर लॉग-इन करने के बाद आपको लिस्ट से 'ईपीएफओ' सर्विसेज सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आप अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस को सेलेक्ट कर सकते हैं।
- अगर आप अपने ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको 'रेज क्लेम' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको अपना यूएएन डालना होगा। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- उसके बाद आपको विड्रॉल का टाइप सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको सभी डिटेल्स डालने होंगे।
- उसके बाद रिक्वेस्ट सब्मिट करना होगा।
- फिर आपको एक एकनॉलेजमेंट नंबर मिलेगा।
इनमें आप ईपीएफओ विड्रॉल के लिए क्लेम और बैलेंस चेक करने के अलावा केवाईसी अपडेट, व्यू पासबुक, जेनरेट जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट, पीपीओ डाउनलोड और शिकायतों की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।उमंग ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है जो ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी लैंग्वेज की सुविधा यूजर्स को देता है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications