सरकार ने ईपीएफओ में बड़ी सुविधा दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रमुख नियोक्ताओं के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक सुविधा शुरू की है, जिससे उनके ठेकेदारों के ईपीएफ कंप्लाइंसेस को देखना उनके लिए आसान हो जाएगा।
नई दिल्ली: सरकार ने ईपीएफओ में बड़ी सुविधा दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रमुख नियोक्ताओं के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक सुविधा शुरू की है, जिससे उनके ठेकेदारों के ईपीएफ कंप्लाइंसेस को देखना उनके लिए आसान हो जाएगा। इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने ट्वीट के जरिए दी है। सिर्फ इतना ही नहीं ईपीएफओ ने एक और नई सुविधा शुरु की है, जिसके तहत कर्मचारियों घर बैठे अपनी नौकरी छोड़ने की डेट अपडेट कर सकते हैं। पहले से आसान हुआ PF बैलेंस चेक करना, आप भी जान लें फायदे में रहेंगे

मालूम हो कि किसी कारखाने में, मालिक या व्यवसायी या मैनेजर को एक प्रमुख नियोक्ता माना जाता है, लेकिन किसी प्रतिष्ठान या कंपनी में, वह व्यक्ति जो प्रतिष्ठान या कंपनी के नियंत्रण और पर्यवेक्षण में शामिल है, उसे मुख्य नियोक्ता माना जाता है। प्रमुख नियोक्ता वह है जो एक ठेकेदार के माध्यम से अनुबंध श्रम को नियोजित करता है। अब ईपीएफओ ने प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित अनुबंध नियोक्ताओं के साथ प्रिंसिपल नियोक्ताओं को इंटरलिंक करने की सुविधा शुरू की है।
ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को दी खास सुविधा
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारी ईपीएफओ की वेबसाइट https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/ पर जा सकते हैं।
ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इससे ईपीएफ खाताधाकर नौकरी छोड़ने की तारीख को खुद अपडेट कर सकते हैं यानी वे ईपीएफओ के रिकॉर्ड में बता सकेंगे कि उन्होंने अपने संस्थान को कब छोड़ा।
ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने का तरीका
- यूनिफाईड सदस्य पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर यूएएन और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- इसके बाद मैनेज पर जाएं और Mark Exit पर क्लिक करें। ड्रॉप डाउन के तहत सलेक्ट एंप्लॉयमेंट से पीएफ खाता नंबर को चुनें।
- इसके बाद एग्जिट की तारीख और एक्जिट का कारण दर्ज करें। फिर ओटीपी पर क्लिक करें और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। उसके बाद चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें।
- अंत में अपडेट पर क्लिक करें और फिर ओके पर क्लिक करें। Date of Exit सफलतापूर्वक अपडेट हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications