नई दिल्ली, अगस्त 10। मोदी सरकार बहुत ही जल्द पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने वाली है। केन्द्र सरकार कुछ ही दिनों में 6.5 करोड़ लोगों के प्रोविडेंट फंड खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करेगी। सरकार ईपीएफओ और प्रोविडेंट फंड (पीएफ) के खाताधारको के खातों में जमा पर ब्याज का पैसा अगस्त के अंत तक ट्रांसफर करना शुरू कर सकती है। पीएफ अकाउंट में जमा होने वाली राशि पर मिलने वाले ब्याज को केन्द्र सरकार हर तीन महीने में रेगुलेट करती है। प्रोविडेंट फंड में निवेश पर मिलने वाले ब्याज और मुलधन पर टैक्स नहीं लगता है।
कैसे करें कैलकुलेट
अगर आप भी यह पता लगाना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में किस हिसाब से पैसा और ब्याज आएगा तो आज हम आपको इसे कैलकुलेट करने का तरीका बता रहे हैं। इस उदाहरण में हम पूरा कैलकुलेशन 15 हजार रुपए को बेस सैलरी मान कर करेंगे।
ब्याज का कैलकुलेशन
बेसिक सैलरी + डीए = 15 हजार रुपये
ईपीएफ में कर्मचारी का हिस्सा = बेसिक सैलरी 15000 रुपये का 12 प्रतिशत हिस्सा = 1,800 रुपये
ईपीएस में आपकी कंपनी का योगदान = बेसिक सैलरी 15,000 रुपये का 8.33 प्रतिशत = 1,250 रुपये
ईपीएफ में कंपनी की राशि = कर्मचारी का हिस्सा- ईपीएस में कंपनी का योगदान = 550 रुपये
हर महीने ईपीएफ खाते में कितना पैसा जाता है = 1800 रुपये+550 रुपये=2,350 रुपये
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर = 8.10 प्रतिशत
इस हिसाब से हर महीने लगने वाला इंटरेस्ट = 8.10 प्रतिशत /12= 0.675 प्रतिशत
ब्याज का कैलकुलेशन
अप्रैल के आखिर में ईपीएफ अकाउंट में राशि = 2,350 रुपये
मई के महीने में ईपीएफ अकाउंट में कितना होगा योगदान = 2,350 रुपये
मई के आखिर में ईपीएफ अकाउंट में कुल जमा राशि = 4700 रुपये
मई आखिर में ईपीएफ अकाउंट में जमा होने वाला इंटरेस्ट रेट = 4700 रुपये X 0.675 प्रतिशत = 31.79 रुपये
इसी के आधार पर आने वाले महीनों का भी ब्याज कैलकुलेट किया जाएगा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications