
EPFO Higher Pension : क्या आप 1 सितंबर 2014 से पहले कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में योगदान कर रहे हैं? अगर हां, तो अब आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से पेश की जा रही उच्च पेंशन के लिए जॉइंट ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। उच्च पेंशन आवेदन लिंक ईपीएफओ के यूनिफाइड पोर्टल पर उपलब्ध है। पर उच्च पेंशन ऑप्शन की घोषणा के नतीजे में ईपीएफओ ग्राहक कंफ्यूज हो गये हैं कि उन्हें ये विकल्प चुनना चाहिए या नहीं। जॉइंट विकल्प से बचने के कई कारण हो सकते हैं, पर कई ऐसे मजबूत कारण भी हैं जो इस बात पर फोकस करते हैं कि यदि आप पात्र हैं तो आपको उच्च पेंशन का विकल्प चुनना चाहिए।
मिलेगी उच्च पेंशन
अगर कोई 1 सितंबर 2014 से पहले से ईपीएस में योगदान कर रहा है, तो उसके पास रिटायरमेंट के बाद के अपने लिए अधिक पेंशन हासिल करने का वन-टाइम मौका (3 मई तक) है। कैल्कुलेशन के अनुसार पिछले 5 वर्षों में एवरेज बेसिक सैलेरी + महंगाई भत्ता (डीए) 40,000 रुपये पाने वाले व्यक्ति को लगभग 20,000 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है। एवरेज बेसिक सैलेरी + 1 लाख रुपये के डीए वाले किसी व्यक्ति को ईपीएस के तहत 50,000 रुपये तक पेंशन मिल सकती है।
हर महीने होगी इनकम
आज ऐसा समय है जब किसी चीज की कोई पक्की गारंटी नहीं है। यहां तक कि बैंक एफडी में केवल 5 लाख रुपये की जमा की ही बीमा गारंटी होती है। अलग-अलग बचत योजनाओं के लिए ये लिमिट अलग होती है। शेयर बाजार से जुड़े प्रोडक्ट जैसे स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर भी जोखिम और अस्थिरता का डर रहता है। पर ईपीएफओ का उच्च पेंशन ऑप्शन इसलिए एक अच्छा मौका है, क्योंकि इसके जरिए आपको गारंटीड पेंशन मिलेगी।
ईपीएफ फंड घटेगा, पर पेंशन बढ़ेगी
जो तर्क उच्च पेंशन ऑप्शन के खिलाफ दिए जाते हैं, उनमें एक है कि इससे कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) फंड में कमी आएगी। हालांकि तब कम ईपीएफ फंड का मतलब उच्च ईपीएस पेंशन होगा। इससे आपको रिटायरमेंट के बाद के जीवन में काफी आसानी। इस फायदे को आप अनदेखा नहीं कर सकते।
कोई जोखिम नहीं
एनपीएस और अन्य ऐसी ही योजनाओं के उलट, जहां मिलने वाला रिटर्न फंड मैनेजर किस तरह निवेश करता है उस पर आधारित होता है, जिसमें जोखिम भी होता है, ईपीएस के तहत आपके फंड पर कोई जोखिम नहीं होता है। आपको आपकी पात्रता के अनुसार मासिक पेंशन और पिछले 5 साल के औसत वेतन का भुगतान किया जाएगा। ईपीएस एक डिफाइंड बेनेफिट स्कीम है। इसका मतलब है कि आपको सबसे खराब समय में भी मासिक पेंशन की गारंटी मिलेगी।
मरने के बाद भी मिलेगी पेंशन
ईपीएस नियमों के तहत ईपीएफओ सदस्य की मृत्यु के बाद भी उसके परिवार को मासिक पेंशन मिलती रहेगी। इसके अलावा, विकलांग बच्चों या आश्रित बच्चों को भी 25 वर्ष की आयु तक पेंशन दी जाएगी। ऐसा हो सकता है कि उच्च पेंशन विकल्प कुछ ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो और कुछ के लिए नहीं। इसलिए, आपको उच्च पेंशन विकल्प चुनना चाहिए या नहीं, यह तय करने से पहले आपको खुद अपनी जरूरतों का आकलन करना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications