नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। ईपीएफओ ने शिकायतों का समाधान करने के लिए पहले से कई प्लेटफॉर्म पेश किए हैं। व्हाट्सएप इस कड़ी में एक और नया प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए ईपीएफ खाताधारक अपनी शिकायत को ईपीएफओ तक पहुंचा सकते हैं। व्हाट्सएप के अलावा आप ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल, सीपीजीआरएएमएस और 24x7 कॉल सेंटर के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों से सीधे बातचीत
नयी सुविधा से ईपीएफ ग्राहकों को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत करना की सुविधा मिलती है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। महामारी के बीच इस हेल्पलाइन का मकसद ईपीएफओ और इसके ग्राहकों के बीच संचार के आसान चैनल को और मजबूत करने का एक प्रयास है।
पूछें सवाल और करें शिकायत
इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपने घर से बैठे-बैठे ईपीएफओ ऑफिस में जाए बिना ही प्रश्न पूछ सकते हैं और अपनी शिकायत रख सकते हैं। ईपीएफओ व्हाट्सएप आधारित सेवा का उपयोग करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जिनका जिक्र हम आगे करने जा रहे हैं।
ऐसे करें ईपीएफओ की व्हाट्सएप सर्विस का उपयोग
- ईपीएफओ की वेबसाइट (https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php) पर जाएं
- अब अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर को खोजें
- फिर उस नंबर को अपने स्मार्टफोन पर नंबर सेव करें और व्हाट्सएप पर चैट खोलें
- अपना सवाल या शिकायत लिखें और भेज दें
हर क्षेत्रीय कार्यालय का अलग व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर
ईपीएफओ की व्हाट्सएप हेल्पलाइन सर्विस सभी 138 क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालयों में एक्टिव है। प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में एक अलग व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर होता है। इसलिए आपके पास ईपीएफ खाते के अपने क्षेत्रीय कार्यालय का नंबर और उसकी जानकारी होना जरूरी है। उदाहरण के लिए यदि आपका क्षेत्रीय कार्यालय सेंट्रल दिल्ली में है, तो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8178457507 होगा। यदि आपका क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण दिल्ली में स्थित है तो व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9717547174 है।
कैसे खोजें अपना क्षेत्रीय ऑफिस
ये काम ड्रॉप-डाउन मेनू से राज्य, ऑफिस लोकेश और जिले का नाम सिलेक्ट कर किया जा सकता है।
ये है पूरा प्रोसेस :
- Www.epndia.gov.in पर जाएं और 'सर्विसेज' के तहत, 'फॉर एम्प्लॉयर्स' चुनें
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया वेबपेज खुलेगा। 'सर्विस' टैब के तहत 'एस्टेबलिश्मेंट सर्च' चुनें
- लोकेशन का नाम और / या लोकेशन कोड संख्या (केवल 7 अंक) का उपयोग करके डिटेल खोजें
- दिए गए कॉलम में डिटेल और कैप्चा कोड दर्ज करें और 'सर्च' पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications