नई दिल्ली, दिसंबर 7। कोरोना काल में लोगों ने वो खराब समय देखा जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। मगर पिछले करीब 2 सालों में सबसे बुरा समय देखा गया। लाखों करोड़ों लोग नौकरी से हाथ धो बैठे। ऐसा नहीं है कि बिजनेस करने वालों को नुकसान नहीं हुआ। बल्कि बिजनेस क्लास के लोग भी घर बैठ गए। उन्हें भारी नुकसान हुआ। मगर महामारी ने बहुत से सेक्टर में लोगों को नये काम के रास्ते भी खोले। लोगों को नए काम करने के तरीके मिले। रोजगार के नये अवसर बने। इन्हीं से एक है वर्क फ्रोम होम बिजनेस। जी हां आपने वर्क फ्रॉम होम तो आपने सुना ही होगा, मगर वर्क फ्रॉम होम एक नये बिजनेस की शक्ल में भी सामने आया है, घर से नौकरी से अलग है। आपको पता होना चाहिए कि आप घर बैठे अपने लैपटॉप से कैसे पैसे कमा सकते हैं।
फ्रीलांसिग बिजनेस आइडिया
आज बहुत से लोग वर्क फ्रोम होम से अच्छा पैसा कमा कर रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन चीजों की समझ रखते हैं तो हम यहां आपको कुछ फ्रीलांसिग बिजनेस आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए कमाई का अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आप आराम से इंटरनेट और लैपटॉप की मदद से घर से ही फ्रीलांसर बन कर कम करके 1 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। शुरुआत करने के लिए आपको बहुत कम पैसों की जरूरत होगी।
कंटेन्ट राइटिंग से कमाएं
कंटेन्ट राइटिंग से कमाई उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो चीजों की जानकारी और समझ रखते हैं। बता दें कि घर से पैसा कमाने वाले इच्छुक लोगों के लिए सबसे अच्छा और आसान काम कंटेन्ट राईटिंग हो सकता है। सबसे अहम बात कि आपको इसके लिए किसी तरह के निवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल लेपटॉप या कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से आप कमाई कर सकते हैं।
होनी चाहिए जानकारी
यदि आप बतौर फ्रीलांसर कंटेन्ट राइटर बन कर पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास नोलेज होनी चाहिए। उन चीजों की नोलेज जिनके बारे में आपको लिखने के लिए पैसे मिलेंगे। कोई भी कहीं से भी किसी भी दिन बतौर फ्रीलांस राईटर के तौर पर काम करना शुरू करके पैसा कमा सकता है। इस काम के लिए ज्ञान होना जरूरी है। आप ऑनलाइन उन लोगों से संपर्क कर सकते हैं, जो ऑनलाइन कंटेंट लिखने के पैसे देते हैं।
ये है दूसरा काम
कंटेंट राइटर के अलावा पर आप एक और तरीके से पैसा कमा सकते हैं। ये है इंडिपेंडेंट बिजनेस कंसल्टेंट (आईबीसी) बनना। आप आराम से इस काम से भी 1 लाख रु तक कमा सकते हैं। आईबीसी बन कर कोई भी फ्रीलांसर बिजनेसमैन बन कर काम कर सकता है।
क्या होता है इंडिपेंडेंट बिजनेस कंसल्टेंट
आईबीसी छोटे बिजनेस मालिकों को लोन प्रोसेस के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके ग्राहकों को फुल बेस्ट फाइनेंसिंग सॉल्यूशन मिले। इंडिपेंडेंस बिजनेस कंसल्टिंग डेवलपमेंट के सभी चरणों में उद्यमियों को सहायता और सपोर्ट प्रोवाइड करता है। यही उनका काम होता है। इसके लिए आपके पास लोन प्रोसेस, फाइनेंसिंग और ऐसी ही जानकारी होनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications