E-Passport: विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को और आसान, तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए नया कार्यक्रम 'पासपोर्ट सेवा 2.0' शुरू किया है। इसके तहत पूरे देश में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इस बात की घोषणा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर की।

उन्होंने बताया कि अब देशभर के लोगों को ई-पासपोर्ट मिल सकेंगे। इससे पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया और तेज़, आसान और सुरक्षित होगी। हर साल 24 जून को विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवा दिवस मनाता है। इस साल 2025 में 13वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट अधिकारियों की सराहना करते हुए बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने बताया कि भविष्य में पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगेगी। इस चिप की मदद से इमिग्रेशन प्रक्रिया और आसान, तेज और बिना किसी संपर्क के पूरी की जा सकेगी। यानी अब पासपोर्ट और स्मार्ट, सुरक्षित और फास्ट हो जाएगा, जिससे विदेश यात्रा में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
क्या है E-Passport?
ई-पासपोर्ट असल में ट्रेडिशनल पेपर पासपोर्ट और डिजिटल टेक्नोलॉजी का मिलाजुला रूप है। इसमें एक खास RFID चिप लगी होती है, जिसके साथ एक छोटा एंटिना भी होता है। ये दोनों मिलकर आपकी पहचान से जुड़ी अहम जानकारी सुरक्षित रखते हैं।
ऐसे मिलेगा आपको फायदा
इस चिप में पासपोर्ट धारक का नाम, जन्मतिथि, फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे उंगलियों के निशान स्टोर रहते हैं। ई-पासपोर्ट को आसानी से पहचानने के लिए इसके कवर पर नीचे की तरफ सुनहरे रंग का एक छोटा सा Symbol बना होता है, जो दिखने में कैमरे या आईकन जैसा नजर आता है। इसी के जरिए इसे सामान्य पासपोर्ट से अलग पहचाना जा सकता है।
वहीं, mPassport पुलिस ऐप विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप पुलिस वेरिफिकेशन की प्रोसेस को तेज करने के लिए बनाया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल आम लोगों द्वारा नहीं, बल्कि पुलिस विभाग की टीम द्वारा किया जाता है। इसके जरिए पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर तुरंत जरूरी जानकारियां अपलोड कर सकते हैं, जिससे वेरिफिकेशन प्रोसेस तेजी से पूरी होती है और लोगों को पासपोर्ट जल्दी मिल जाता है।
ऑनलाइन ई-पासपोर्ट के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं। इसके लिए- passportindia.gov.in पर क्लिक करें।
- अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं तो नया अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद e-Passport के ऑप्शन को चुनें और मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का चयन करें।
- आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं।
- बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट बुक करें।
- तय तारीख और समय पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ चुने गए सेंटर पर जाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications