नई दिल्ली, अगस्त 11। अब आप अपने घर पर आराम से बैठ कर बिना रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर के ही ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना अब और आसान कर दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के ताजा दिशानिर्देशों के अनुसार आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना अब से जरूरी नहीं है। यूनीक 12-अंकीय आइडेंटिफिकेशन नंबर को डाउनलोड करना अब आसान हो गया है, आप इसे केवल यूआईडीएआई की वेबसाइट (uidai.gov.in) पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। आगे जानिए इसका प्रोसेस।
बिना फोन नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग-इन करें। फिर मेरा आधार विकल्प (होम पेज पर) के तहत "ऑर्डर आधार रीप्रिंट" चुनें। 12-अंकीय नंबर या 16-अंकीय वीआईडी संख्या दर्ज करें। फिर सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। इसके बाद "मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है" (माय मोबाइल नंबर इज नॉट रजिस्टर्ड) विकल्प चुनें। इस विकल्प को चुनने के बाद आपको एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा, जो आधार नंबर के साथ रजिस्टर न हो। आगे जानिए बाकी का प्रोसेस।
आगे क्या करना होगा
जब आपको नये पेज पर पहुंचा दिया जाए तो वहां वैकल्पिक मोबाइल नंबर की डिटेल दर्ज करें। फिर "सेंड ओटीपी" का चयन करें। "नियम और शर्तें" बॉक्स को चेक करें। "सबमिट" विकल्प पर क्लिक करें। फिर टीओटीपी वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी दर्ज करें। आगे ऑथेंटिकेशन के लिए "प्रीव्यू" आधार लेटर' आपके फोन/कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा होगा। ई-आधार डाउनलोड करने के लिए भुगतान करें। आखिर में ई-आधार की पीडीएफ डाउनलोड करें।
काम आता है मोबाइल नंबर
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड न हो तो आप ई-आधार आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। मगर आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर करना बहुत मददगार है। क्योंकि इससे कई सर्विसेज पर फायदा और झंझट से मुक्ति मिलती है। इसका एक फायदा सिर्फ एक एसएमएस भेजकर ऑफलाइन सेवा का लाभ उठाना भी है।
यहां से न करें डाउनलोड
आधार उपयोगकर्ताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ई-आधार डाउनलोड करते समय सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग न करें। यानी आपको पब्लिक कंप्यूटर (साइबर कैफे आदि) से ई-आधार डाउनलोड नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो ई-आधार की सभी डाउनलोड की गई प्रतियों को सिस्टम से हटा जरूर दें। क्योंकि इस्तेमाल कोई दूसरा व्यक्ति कर सकता है।
क्यों है आधार की जरूरत
वर्तमान में, आधार किसी की पहचान साबित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार एक 12-अंकीय पहचान संख्या है जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा भारत के निवासियों को मुफ्त में जारी किया जाता है। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आधार अधिनियम के अनुसार, ई-आधार सभी उद्देश्यों के लिए आधार की फिजिकल कॉपी की तरह समान रूप से मान्य है। वैसे आप एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके नाम और पिन कोड की मदद से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोसेस में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होता है। ओटीपी के बजाय ई-आधार डाउनलोड करने के लिए टीओटीपी का भी उपयोग किया जा सकता है। टीओटीपी एमआधार मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके जनरेट किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications