नई दिल्ली। अगर आप कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन को समस्या मान रहे हैं, तो राय बदल लीजिए। इस समय का आप उपयोग कर लॉकडाउन के बाद तैयार होने वाले मौकों का फायदा उठाने के लिए अपने को फिट कर सकते हैं। जी हां लॉकडाउन के बाद देश में कंपनियों की सोच में काफी बदलाव दिखेगा। नौकरियां जैस चल रही थीं, शायद अब वैसे नहीं चलेंगी। ऐसे में आधुनिक तकनीक की जानकारी रखना जरूरी सा हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि क्या करें तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने आपको मौका दिया है। कंपनी ने एक आईटी कोर्स लोगों के लिए फ्री कर दिया है। केवल 15 दिन में आप इस कोर्स करके या टेलेंट पैदा कर सकते हैं। अगर आपके पहले से ही आईटी रिलेटेड कुछ टेलेंट है तो उसे बढ़ा सकते हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी ने यह कोर्स एकदम फ्री कर दिया है। इसे देश का कोई भी नागरिक फ्री में कर सकता है। इस सार्टिफिकेट लेने के बाद हो सकता है कि लॉकडाउन के बाद अपने बेहतर नौकरी के मौके खोज सकें।
ये है टीसीएस का नया ऑफर करियर एज
टीसीएस ने लॉकडाउन के दौरान कहा है कि अगर आप अपने को घरों में कैद महसूस कर रहे हैं तो उनका यह कोर्स फ्री में कर सकते हैं। इससे न केवल आपका समय कटेगा, बल्कि आपकी योग्यता भी बढ़ेगी। यह छात्रों से लेकर नौकरीपेशा लोग भी कर सकते हैं। टीसीएस ने 15 दिन के डिजिटल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की घोषणा की है। ये प्रोग्राम पूरी तरह से फ्री है। यह टीसीएस आयन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। यह टीसीएस की एक रणनीतिक इकाई है। इस प्रोग्रम का नाम करियर एज है। इसे खास तौर से कॉलेज के छात्रों और कामकाजी लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
ऐसे जारी होगा डिजिटल सर्टिफिकेशन
कंपनी ने बताया है कि यह प्रोग्राम टीसीएस आयन डिजिटल लर्निंग हब प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेगा। इस प्रोग्राम को पूरा करने के बाद ऑनलाइन डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा। अगर आप सही से यह काम करते हैं तो एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
क्या है टीसीएस के इस प्रोग्राम में
टीसीएस के इस प्रोग्राम में कई छोटे- छोटे वीडियो, केस स्टडी, असेस्मेंट शामिल किए गए हैं। इससे सीखने वालों को काफी कुछ मिलेगा। उन्हें अपनी स्ट्रेन्थ और वीकनेस पचानने में मदद मिलेगी। कॅरियर ऐज प्रोग्राम अच्छा भविष्य बनाने के लिए काफी उपयोगी है। इस प्रोग्राम को कहीं भी, कभी भी, किसी भी डिवाइस जैसे सेलफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप और टैबलेट पर एक्सेस किया जा सकता है।
लॉकडाउन के दौरान टीसीएस की यह दूसरी पहल
कोरोना वायरस महामारी के बाद लागू लॉकडाउन के बाद से टीसीएस ऑयन की यह दूसरी पहल है। इसके पहले टीसीएस आयर ने डिजिटल क्लॉस रूप ऑफर किया था। यह वर्चुअल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो कि दुनिया भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को फ्री में शिक्षा देने में मदद करता है। इसका उपयोग करते हुए शिक्षक और छात्र एक सुरक्षित, सुरक्षित वर्चुअल वातावरण में जुड़ सकते हैं। अपनी क्लास से इंटरैक्टिव डिजिटल ग्लास रूम में अपना लेसन ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications