कोरोनावायरस की वजह से पूरे बाजार पर काफी असर पड़ रहा है। भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 492 हो चुके हैं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से पूरे बाजार पर काफी असर पड़ रहा है। भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 492 हो चुके हैं। कोरोना के संकट काल के बीच यदि आप किसी काम से बैंक जाना चाहते हैं तो फिर ये खबर जरुर पढ़ ले। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि ने अपने कामकाज में कुछ बदलावों की सूचना दी। बता दें कि दोनों बैंकों ने अपने ग्राहकों को एसएमएस से यह सूचना भेजी है।
एचडीएफसी बैंक ने भी किया समय में बदलाव
बैंक के मुताबिक तो ऐसे समय में ग्राहक डिजिटल ट्रांजेक्शन करें। बैंकों ने भी अपने ग्राहकों से कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शंस का इस्तेमाल करें। इसके अलावा बैंकों ने कामकाज के घंटों में भी कमी है। एचडीएफसी बैंक कहा है कि बैंक 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। बैंक ने पासबुक अपडेट व फॉरेन करेंसी परचेज की सुविधाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
डिजिटल माध्यम के करें पेमेंट
एचडीएफसी बैंक ने शाखाओं में भीड़भाड़ कम करने के लिए चेक ड्रॉप बॉक्स में ही चेक डालने को कहा है। बैंक ने कहा है कि पासबुक अपडेशन और फॉरेक्स कार्ड रीलोड की सुविधा ग्राहक डिजिटल माध्यम से उठा सकते हैं। इसके साथ ही घर से एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस व यूपीआई जैसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। यूटिलिटी बिलों के भुगतान के लिए यूपीआई व पेजैप की मदद ली जा सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक में भी कम रहेंगे कर्मचारी
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए कहा है कि हमारी सभी शाखाओं में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा और कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी। बैंक ने कहा कि हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर में भी कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी। हम आपसे सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं और तमाम जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए घर से ही आईमोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें। बैंक ने अपने कामकाजी घंटे 10 बजे से 2 बजे तक कर दिए हैं।
केनरा बैंक गैर-जरूरी ट्रांजेक्शन बंद किया
बात करें केनरा बैंक की तो बैंक ने भी अभी बैंक टाइमिंग नहीं बदली हैं। लेकिन गैर-जरूरी ट्रांजेक्शन जैसे पासबुक प्रिंटिंग, नोट एक्सचेंज आदि को बंद कर दिया है। वहीं अन्य सर्विस जारी रहेंगी। बैंक ने यह भी कहा है कि इसका केवल 15 फीसदी स्टाफ की एक वक्त में बैंक में मौजूद रहेगा।
इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बदला समय
इसके साथ ही इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी 31 मार्च तक बैंक के खुलने और बंद होने का समय सुबह-10 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है। पासबुक प्रिंट कराने या फिर नोट बदलने जैसी गैर-जरूरी चीजें बंद रहेंगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने भी समय में बदलाव कर दिया है लेकिन, काम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन बैंकों ने नहीं बदली टाइमिंग
दूसरी ओर आपको ये भी बता दें कि एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंक के खुलने और बंद होने के वक्त में बदलाव नहीं किया है। लेकिन, एसबीआई में खाता खुलवाना, पासबुक प्रिंट कराना, पैसा निकालना, नोट बदलना या एक लाख से कम कैश जमा करना जैसी सुविधाएं सस्पेंड कर दी हैं। एसबीआई ने कहा है कि अगर आपको नया एटीएम कार्ड, चेकबुक, अकाउंट स्टेटमेंट चाहिए या आपको केवाईसी अपडेट करवानी है या आधार लिंक करवाना है, तो आप अपनी रिक्वेस्ट ब्रांच के बाहर लगे बॉक्स में छोड़ सकते हैं। बैंक का स्टॉफ आपसे आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर के जरिए बात कर लेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
