लॉकडाउन के चलते फ्री टीवी चैनल का मजा ले रहे डीटीएच यूजर्स के लिए बुरी खबर है। देश के दो बड़े डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी ने लॉकडाउन में ऑफर किए जाने वाली फ्री सर्विसेज को बंद किय
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते फ्री टीवी चैनल का मजा ले रहे डीटीएच यूजर्स के लिए बुरी खबर है। देश के दो बड़े डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी ने लॉकडाउन में ऑफर किए जाने वाली फ्री सर्विसेज को बंद कर दिया है। लॉकडाउन में यूजर्स को बोरियत न हो इसके लिए टाटा स्काई ने 10 इंटरऐक्टिव सर्विस (चैनल) की शुरुआत की थी। इन सर्विसेज के लिए यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था। इसी तरह एयटेल भी अपने यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के तीन सर्विस ऑफर कर रहा था। लेकिन अब ग्राहक मुफ्त में ये चैनल नहीं देख पाएंगे।
टाटा स्काई के ये सारे चैनल थे फ्री
मालूम हो कि लॉकडाउन की शुरुआत में इन दोनों ऑपरेटर्स ने कहा था कि ये सर्विसेज लॉकडाउन खत्म होने तक उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, सरकार ने अब लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है, जो पहले 3 मई को खत्म होने वाला था। इसी कारण अब यूजर्स को फ्री सर्विसेज मिलनी बंद हो गई हैं। टाटा स्काई ने अपने यूजर्स को फ्री सर्विस के खत्म होने की सूचना देने की शुरुआत कर दी है। कंपनी लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को डांस स्टूडियो, टाटा स्काई फन लर्न, स्मार्ट मैनेजर, वेदिक मैथ्स, कुकिंग, क्लासरूम, ब्यूटी, जावेद अख्तर और टाटा स्काई फिटनेस चैनल फ्री में ऑफर कर रही थी।
यूजर्स को हर महीने खर्च करने होंगे 60 रुपये
अगर यूजर्स अभी भी ये चैनल्स देखना चाहते है तो अब इन चैनल्स को देखने के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे। फिटनेस और फन लर्न के लिए यूजर्स को हर महीने 60 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि वहीं, वेदिक मैथ्स और स्मार्ट मैनेजर के लिए कंपनी रोज 10 रुपये चार्ज करती है। इसके अलावा टाटा स्काई अपने यूजर्स को लॉकडाउन में इमरजेंसी क्रेडिट फैसिलिटी भी दे रही थी। इसमें उन यूजर्स को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी जो दुकानों के बंद होने के कारण अपना टाटा स्काई अकाउंट रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे।
एयरटेल ने इन 3 प्री सर्विस को किया बंद
वहीं दूसरी ओर बता दें कि एयरटेल ने अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन फ्री सर्विसेज की शुरुआत की थी। इसमें यूजर्स को तीन सर्विस चैनल- आपकी रसोई, एयरटेल सीनियर्स टीवी और लेट्स डांस का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा था। हालांकि, कंपनी ने सोमवार (4 मई) से इन सर्विस चैनल्स का फ्री ऐक्सेस बंद कर दिया है। एयरटेल अपने सीनियर टीवी सर्विस के लिए रोज 2 रुपये, आपकी रसोई के लिए रोज 1.5 रुपये और लेट्स डांस के लिए रोज 1.6 रुपये लेता है। दूसरी तरफ बता एयरटेल CuriosityStream चैनल को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है और यह 419 चैनल नंबर पर ऐक्सिस किया जा सकता है। इसके अलावा लेट्स डांस 113 नंबर चैनल पर उपलब्ध है। आपकी रसोई 407 और एयरटेल सीनियर्स टीवी 323 पर उपलब्ध है। जो सब्सक्राइबर्स पहले ही इन चैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें भी फायदे मिलते रहेंगे। लेकिन जिनके पास सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है वे चैनल को अब मुफ्त देख सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
