नई दिल्ली, जुलाई 29। हर व्यक्ति को सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। डीएल भारत में प्रयोग होने वाले सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। लाइसेंस में नागरिकों का नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी लिखी होती है जिसके कारण इसका उपयोग सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए एक पहचान पत्र के रुप में की जाती है। भारत में लोग एक जगह से दूसरे जगह जाते रहते है, कई लोगों का ट्रांसफर भी होता रहता है। अगर आपका ट्रांसफर लंबे समय के लिए किसी दूसरे शहर या प्रदेश में हो जाता है तो आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस का एड्रेस जरूर चेंज करा लेना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपना पता कैसे अपडेट कर सकते हैं।
पहले लंबी थी प्रक्रिया
पहले ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने का प्रोसेस बहुत लंबा होता था। एड्रेस बदलवाने के लिए लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में एप्लीकेशन देना पड़ता था। आरटीओ जाकर आवेदन करने में भी लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पता अपडेट करने की प्रक्रीया बहुत आसान हो गयी है। अब आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन ही ड्राइविंग लाइसेंस में अपने नए पते को अपडेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन ही हो जाएगा काम
लोगों को सहुलियत देने के लिए भारत सरकार ने एड्रेस बदलने संबंधित प्रक्रिया को ऑनलाईन कर दिया है। सरकार ने वाहन संबंधित तमाम कामों को निपटाने के लिए एमपरिवहन पोर्टल लांच किया है। mParivahan की वेबसाइट की मदद से आप अपना पता घर बैठे अपडेट कर सकते हैं। सरकार ने एमपरिवहन एप भी लांच किया है, इस ऐप की मदद से आप आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस में घर बैठे एड्रेस बदल सकते हैं।
इस तरह करे एड्रेस को अपडेट
1. इसके लिए, आप Parivahan.gov वेबसाइट पर विजिट करें।
2. इसके बाद, आप 'ड्राइविंग लाइसेंस' से संबंधित सेवाओं के सेक्शन पर जाए।
3. इसके बाद, पता बदलने के विकल्प पर क्लिक करें।
4. इसके बाद, डीएल की जानकारी पर क्लिक करें। इसके बाद, पुष्टि करें कि आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी सही है या नहीं।
5. इसके बाद, अपने क्षेत्र RTO का चयन करें और आगे बढ़ें।
6. फिर पता बदलने के विकल्प पर क्लिक करें।
7. इसके बाद, पहले और आज का पता दर्ज करें।
8. इसके बाद, 200 रुपये की लागत जमा की।
9. पता आपके डीएल में अपडेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications