कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। हालांकि इन तमाम उपायों के बावजूद देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लॉकडाउन को 31 मई के बाद भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में लोग घर से कम बाहर निकलने और अपने ज्यादातर काम घर से ही करने की कोशिश कर रहे हैं अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स बैंक अकाउंट है, तो आपको उसके लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपनी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आप दो आसान तरीकों से कर सकते हैं- इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग और इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग ऐप। तो चलिए इन दोनों माध्यमों से आप कैसे अपनी स्टेमेंट डाउनलोड कर सकते हैं, उसके पूरे स्टेप्स को जानते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कैसे देखें स्टेटमेंट
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करें।
- उसके बाद फिर नेविगेट अकाउंट्स ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद बैलेंस एंड ट्रांजैक्शन इन्फॉर्मेशन पर क्लिक करना है।
- फिर सेविंग्स अकाउंट पर जाएं।
- उसके बाद माई ट्रांजैक्शन्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह अंत में अपनी स्टेटमेंट को डाउनलोड कर लें।
जानिए मोबाइल बैंकिंग के जरिए
- मोबाइल बैंकिंग प्रक्रिया भी काफी आसान है, इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगइन करना है।
- फिर अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेविंग्स अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आखिर में अपनी स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
फोन या ईमेल के जरिए पूछ सकते हैं सवाल
अगर आप फोन या ईमेल से जरिए सवाल पूछना चाहते है तो काफी आसान तरीका है। इसके लिए आप इंडिया पोस्ट के कस्टमर केयर पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-425-2440 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल करना होगा। इसके अलावा आप [email protected] पर ई-मेल कर भी पूछ सकते हैं।
जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (एमआईसी)
एमआईएस, मंथली इनकम स्कीम में खोले गए अकाउंट को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से ही खोला जा सकता है। व्यक्तिगत खाता खोलते समय आप इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। लेकिन, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। बता दें कि यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो काफी फायदेमंद है।
जान लें क्या-क्या मिलते हैं फायदे?
- एमआईएस में अच्छी बात ये है कि दो या तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- इस अकाउंट के बदले में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है।
- ज्वाइंट अकाउंट को कभी भी सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।
- सिंगल अकाउंट को भी ज्वाइंट अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।
- अकाउंट में किसी तरह का बदलाव करने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स की ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications