नयी दिल्ली। वैसे तो डिजिटल लेन-देन का चलन भारत में काफी बढ़ा है। मगर अभी भी कैश लेन-देन बहुत अधिक होता है। खास कर छोटी-मोटी खरीदारी के लिए कैश की जरूरत पड़ती ही है। कैश के लिए लोग एटीएम का जम कर इस्तेमाल करते हैं। मगर कभी ऐसा भी हो सकता है कि एटीएम से कोई कटा-फटा नोट निकल आए। अगर आपके साथ ऐसा हो तो परेशान न हों। आप इन कटे-फटे नोटों को आसानी से बदल सकते हैं। जानते हैं इसका तरीका।
क्या है आरबीआई का नियम
आरबीआई के नियम के मुताबिक यदि एटीएम से कोई खराब या कटा-फटा नोट निकला तो बैंक को उसे बदलना ही होगा। कटा-फटा नोट बदलने से बैंक मना नहीं करेगा। अच्छी बात यह है कि ऐसे किसी नोट को बदलवाने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं खर्च करना होगा। ये काम फटाफट किया जा सकता है। हालांकि इसका एक प्रोसेस है। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस।
फटाफट पहुंचे बैंक
जिस बैंक के एटीएम से फटा नोट निकला है उसे उसी की शाखा में ले जाएं। वहां बस आपको एक एप्लिकेशन देनी होगी। इस एप्लिकेशन में पैसे कब निकाले गए (तारीख और समय) और जहां से निकाले उस लोकेशन का नाम बताना होगा। दूसरे एटीएम से निकली उस स्लिप की कॉपी भी जमा करनी होगी। अगर स्लिप न हो तो मोबाइल पर आए मैसेज से काम चल जाएगा।
तुरंत मिलेगा सही पैसा
एप्लिकेशन जमा करने पर आपको तुरंत सही नोट दिए जाएंगे। 4 साल पहले अप्रैल 2017 में आरीबआई ने कहा था कि बैंक कटे-फटे और गंदे नोट बदलने से मना नहीं कर सकते। हर बैंक की सभी ब्रांचों में ऐसे नोट बदले जा सकते हैं। कोई भी ग्राहक ऐसे नोट बदलवा सकता है। वहीं जुलाई 2016 में आरीबआई ने एक सर्कुलर जारी करके सूचना दी थी कि अगर बैंक नोट बदलने से इनकार करे तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ये नियम सभी बैंकों के लिए है।
किस की होती है जिम्मेदारी
आरबीआई के निर्देशों के अनुसार एटीएम से अगर खराब या नकली नोट निकला तो उसकी जिम्मेदारी बैंक की होगी। वो एजेंसी जिम्मेदार नहीं होगी, जिसने नकदी एटीएम में डाली हो। खराब नोटों की चेकिंग बैंक कर्मचारी को करनी चाहिए। यदि सीरियल नंबर, गांधी जी का वॉटरमार्क और गवर्नर की शपथ सही है तो बैंक को नोट हर हाल में बदलना पड़ेगा।
ये नोट नहीं बदले जाएंगे
मगर ऐसा नहीं है कि आप हर तरह के खराब नोट बैंक में बदलवा सकते हैं। बल्कि आरबीआई के अनुसार जले हुए और टुकड़े हुए नोटों को नहीं बदला जाएगा। ऐसे नोटों को आरबीआई के इश्यू ऑफिस में जमा कराएं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
