कोरोनावायरस महामारी को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा, इस दौरान हर किसी को घर में रहने, बाजार बंद, औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जैसे आदेश दिए गए हैं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा, इस दौरान हर किसी को घर में रहने, बाजार बंद, औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जैसे आदेश दिए गए हैं। ऐसे परिस्थिति में तमाम तरह के यूटिलिटी बिल का पेमेंट करने में सुविधा चाहते हैं तो आपके लिए एसबीआई कार्ड एक विशेष सुविधा दे रही है। इसमें आपको बिल पेमेंट पर कंपनी की तरफ से 5 प्रतिशत तक कैशबैक भी मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को एसबीआई कार्ड ऐप पर रजिस्टर करना होगा। इस प्लेटफॉर्म पर बिल पेमेंट का एक फायदा यह होगा कि आप समय पर बिल पेमेंट कर सकेंगे।
इस तरह के बिल का होगा पेमेंट, मिलेगा 5 प्रतिशत कैशबैक
एसबीआई कार्ड से आप बिजली, मोबाइल फोन यानी टेलीकॉम बिल, इंश्योरेंस प्रीमियम, गैस और दूसरे तरह के बिल का पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी की तरफ से पहले तीन बिल पेमेंट पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। वहीं कंपनी के मुताबिक, प्रति बिल पेमेंट पर अधिकतम डिस्काउंट 100 रुपये मिलेगा। आपको इसमें यूटिलिटी बिल पेमेंट लिमिट क्रॉस होने पर अलर्ट भी किया जाएगा।
ऑटो बिल पे के लिए करना होता है रजिस्टर
- वहीं अगर किसी ग्राहक को एसबीआई कार्ड की इस सुविधा का फायदा लेना हो तो इसके लिए खुद को रजिस्टर करना होता है।
- रजिस्ट्रेशन एसबीआई कार्ड ऐप पर किया जा सकता है।
- यूजर आईडी औऱ पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद ऐप में एड बिलर ऑप्शन में एक-एक कर सर्विस कंपनियों को ऐप में ऐड करें।
- इसमें अलग-अलग कंपनियों के लिए डेडलाइन भी जाहिर तौर पर अलग-अलग होंगे।
- इसके बाद आपका बिल पेमेंट तय तारीख पर हर महीने ऑटो पे होता जाएगा।
- इसकी जानकारी आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट के रूप में मिलता रहेगा।
यहां से करें एप डाउनलोड
एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं एक बात का ध्यान रहे कि एसबीआई कार्ड ऐप के पिन या पासवर्ड को किसी के साथ कभी भी शेयर न करें। इससे कोई और इस अकाउंट का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा।
एटीएम से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
दूसरी तरफ इस बात से भी अवगत करा दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी एटीएम कार्डधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने 30 जून तक फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या से अधिक होने पर लगने वाले एटीएम सेवा शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से 3 महीने तक यानी 30 जून तक नकद निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं एसबीआई ने ट्वीट जानकारी दी कि 24 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के मद्देनजर, भारतीय स्टेट बैंक ने 30 जून तक मुफ्त लेनदेन की अधिक संख्या के कारण एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंक के एटीएम पर किए गए सभी लेनदेन के लिए एटीएम शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
- बैंक कुछ ही संख्या में एटीएम की फ्री ट्रांजैक्शन हर महीने अपने ग्राहकों को देते हैं लेकिन जैसे ही फ्री ट्रांक्जैक्शन खत्म होता है बैंक आगे के ट्रांजेक्शन के लिए पैसा काटने लगते हैं।
- ज्यादातर बैंक 5 से 8 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन देते हैं।
- इसके बाद बैंक चार्ज वसूलता है।
- एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेविंग अकाउंट पर 8 फ्री ट्रांजैक्शन देता है।
- जिसमें तीन ट्रांजैक्शन का उपयोग आप दूसरे बैंक के एटीएम के लिए कर सकते हैं।
- हालांकि छोटे शहरों में एसबीआई 10 ट्रांजैक्शन देता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
