नई दिल्ली, जुलाई 12। पहले के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की मांग और खपत काफी बढ़ गयी है। लोग घरों में बहुत जल्द इलेक्ट्रोनिक डिवाइसों को बदल लेते हैं। पहले के मुकाबले मिलने वाले ऑफर और ईएमआई जैसी सुविधाओं के चलते लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेहद आराम से और बिना दिक्कत के खरीद लेते हैं। मगर पुराने सामान का क्या? जो मोबाइल या लैपटॉप खराब हो गया, आप उसका क्या करेंगे। बहुत से लोग ऐसे पुराने और खराब सामान को कबाड़ी को बेच देते हैं। मगर इससे भारी नुकसान हो सकता है। जानते हैं कैसे।
कैसे हो सकता है नुकसान
बता दें कि आपके द्वारा कबाड़ी को बेचा गया इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप चीन पहुंचता है। चीन ऐसे पुराने सामानों का एक बड़ा खरीदार है। कबाड़ियों से ये सामान अवैध रूप से चीन पहुंचता है। फिर इन डिवाइसों में से डेटा चुराया जा सकता है। बता दें कि डिवाइसों की हार्ड डिस्क में डेटा सुरक्षित होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार नेटवर्क कार्ड और मॉडम जैसी चीजें भी चीन पहुंच रही हैं।
न करें ये गलती
बताया जाता है कि मॉडम या नेटवर्क कार्ड में डेटा नहीं होता। इसलिए आपको इनसे कुछ नुकसान नहीं होगा। मगर हार्ड डिस्क का डेटा चुराया जा सकता है। इसमें आपकी काफी अधिक जानकारी हो सकती है, जिससे आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। लोग लैपटाप, मोबाइल और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस खराब होने पर उन्हें ऐसे ही कबाड़ी को दे देते हैं। मगर आप ऐसी गलती न करें।
कौन-कौन सी डिटेल हो सकती है चोरी
ऐसे डिवाइसों में कई तरह का डेटा सेफ होता है। इनमें आपके कॉन्टैक्ट नंबर, बैंक डिटेल, कई तरह के पासवर्ड, आपके फोटो और वीडियो, फेसबुक डिटेल, ट्विटर डिटेल और व्हाट्सएप डिटेल शामिल हैं। ये सारा डेटा अगर गलत हाथों में पड़ जाए तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। कोई इनका इस्तेमाल अपने मन मुताबिक करके आपको नुकसान पहुंचा जा सकता है।
सरकार नहीं बेचती ऐसे डिवाइस
आपको बता दें कि सरकार की तरफ से ऐसे डिवाइस नहीं बेचे जाते। बल्कि सरकारी दफ्तरों में ऐसे डिवाइस संभाल कर रखे जाते हैं। सरकारी विभागों में स्क्रैप इलेक्ट्रानिक डिवाइस को सुरक्षित रखा जाता है, क्योंकि इसके लिए एक नीति भी है। इन डिवाइसों को सरकारी विभागों में बेच कर कबाड़ियों को नहीं बेचा जाता। मगर अधिकतर लोग इसके नुकसान के बारे में नहीं जानते।
बेचते समय क्या करें
अगर आप पुराना मोबाइल फोन, लैपटाप या कंप्यूटर बेचने की सोच रहे हैं तो कोशिश करें इसके टुकड़े-टुकड़े कर दें और अंदर भी कुछ सुरक्षित न छोड़ें ताकि आपका डेटा कोई न ले सके। मोबाइल फोन या टैब को फॉर्मेट कर दें ताकि उसमें से आपका सारा डेटा खत्म हो जाए। अगर आप डिवाइस न तोड़ सकें तो उसमें कई छेद कर दें। इससे होगा ये कि हार्ड डिस्क को कोई इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। लैपटाप या कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और रैम अपने पास रखें। आइंदा अपने पुराने डिवाइसों को बेचते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपकी निजी जानकारी गलत हाथ में पहुंच जाए तो आपको दिक्कत होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications