नयी दिल्ली। हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के सामने एटीएम क्लोनिंग के मामले आए हैं। एटीएम क्लोनिंग में फ्रॉड करने वाले आपके एटीएम कार्ड का डुप्लिकेट बना कर अकाउंट में से पैसा उड़ा लेते है। पिछले साल भी कई राज्यों में एटीएम क्लोनिंग के मामले सामने आए थे। अकसर बैंक क्लोनिंग के अलावा एटीएम के जरिए होने वाले बाकी फ्रॉड के बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट और इनसे बचने के तरीके बताते रहते हैं। बैंकों की तरफ से धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ खास टिप्स बताए गए हैं, जो यहां आपको बता रहे हैं। इन जरूरी बातों को ध्यान में रख कर आप एटीएम या डेबिट कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। इससे आपका पैसा और लेन-देन भी सुरक्षित रहेगी।
कार्ड पर करें हस्ताक्षर
अपने एटीएम कार्ड के पिछले हिस्से पर अपने हस्ताक्षर जरूर करें। बतौर पहचान एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के मामले में ये आपके कार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
बदलते रहें एटीएम पिन
अकसर आप एटीएम से पैसा निकालते हैं पर वहां मौजूद किसी दूसरे व्यक्ति से अपना पिन नहीं छिपा पाते। इसीलिए बैंकों की तरफ से सलाह दी जाती है कि आप अपना एटीएम समय-समय पर जरूर बदलें। दूसरी बात कि कभी अपने पिन को एटीएम कार्ड पर न लिखें और न ही उसे अपने एटीएम के साथ लिख कर रखें।
किसी को न दें डिटेल
एक बात हमेशा ध्यान रहे कि बैंक आपसे आपके एटीएम या पिन की जानकारी कभी नहीं मांगेगा। अकसर फ्रॉड करने वाले बैंक अधिकारी बन कर फोन करके जरूर डिटेल निकालते हैँ। इसलिए कभी भी किसी को भी अपने एटीएम या पिन के बारे में न बताएं।
अकेले में निकालें पैसा
हमेशा ध्यान रखें कि जिस समय आप एटीएम से पैसा निकालें तो वहां कोई और मौजूद न हो। कई तरीकों से जालसाज आपका पिन चुरा सकते हैं। इसलिए हमेशा अकेले में ही पैसे निकालें ताकि आपकी लेन-देन सेफ रहे।
न देखे कोई पिन
कई ऐसे एटीएम होते हैं जहां एक से अधिक मशीनें लगी होती हैं। इसलिए वहां आप अकेले में पैसे निकाल पाएं इसकी संभावना कम होती है। इसलिए अगर आप किसी ऐसे एटीएम से पैसे निकालें तो हमेशा अपने पिन को जरूर छिपा कर दर्ज करें ताकि कोई आपका ये सीक्रेट कोड न देख सके।
एटीएम में न फैंके पर्ची
आपको एटीएम से जो पर्ची मिलती है उस पर वैसे तो कोई बड़ी जानकारी नहीं होती। मगर बेहतर है कि उसे आप वहां न फैकें। क्योंकि जालसाजों के पास कई जुगाड़ होते हैं। कम जानकारी से भी वे आपको चूना लगा सकते हैं।
कब डालें एटीएम मशीन में कार्ड
हमेशा याद रखें कि एटीएम में एंटर होने के बाद सही पॉजिशन में आने के बाद ही पैसा निकालें। दूसरी चीज कि जब मशीन पर ग्रीन लाइट ब्लिंक करे तब ही आप अपना एटीएम कार्ड मशीन में डालें।
कार्ड स्वैप करते समय बरतें सावधानी
एटीएम से पैसा निकालने के अलावा अगर आप किसी रेस्टोरें, मॉल या फिर होटल में अपना कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रहे कि आपका कार्ड आपके सामने ही स्वैप किया जाए। किसी भी अनजान जगह कार्ड का इस्तेमाल न करें।
कार्ड खो जाए तो क्या करें
अगर आपका एटीएम कार्ड खो या चोरी हो जाए तो सबसे पहले बैंक स संपर्क करके अपने कार्ड को ब्लॉक करवाएं। बैंक को पूरी जानकारी दें। इसके लिए आप अपने बैंक के कस्टमर केयर संपर्क कर सकते हैं।
अगर न मिले पैसा
अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं कि लोगों के अकाउंट से पैसे कट जाते हैं मगर एटीएम मशीन से कैश नहीं निकलता। अगर आपके साथ ऐसा हो जाए तो तुरंत इसकी शिकायत नोटिस बोर्ड पर लिखे नंबर या मोबाइल पर आए मैसेज में दिए गए शिकायत नंबर पर करनी चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
