वाहन चालकों के लिए बड़े काम की खबर है। चलान कटने के वजह से आपका भी कई बार नुकसान हुआ है तो ये खबर आपके लिए है।
नई दिल्ली, अप्रैल 19। वाहन चालकों के लिए बड़े काम की खबर है। चलान कटने के वजह से आपका भी कई बार नुकसान हुआ है तो ये खबर आपके लिए है। अगर आपके साथ भी ऐसा कई बार होता है जब आप कहीं जाने से पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पेपर जैसे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, पॉल्यूशन डॉक्यूमेंट आदि ले जाना भूल जाते हैं और रास्ते में चेकिंग के दौरान आपका चालान काट दिया जाता है, यह स्थिति आपके साथ शायद अब दोबारा कभी नहीं होगी क्योंकि अब एक नया तरीका पेश हो चुका है जो आपका चालान कटने से बचाएगा।

यहां तक की आपको 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसी चेकिंग के दौरान आपका चालान न कटे तो आपको इसका इलाज बता रहे हैं। दरअसल अब ऐसा ऐप आ गया है जो आपको ड्राइविंग लाइसेंस ना होने पर चालान कटने से बचा देगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस गूगल स्टोर पर जाकर एक ऐप डाउनलोड करना है और फिर आप टेंशन फ्री हो जाएंगे।
ऐप में सुरक्षित रहेगा डॉक्यूमेंट्स
आपकी इस समस्या के लिए डिजी लॉकर ऐप है जो आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व कर देगा। डिजी लॉकर ऐप आपके सभी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखता है। बस चेकिंग के दौरान आप अपने स्मार्टफोन से दिखा सकते हैं और चालान से बच जाएंगे। आपको बता दें कि डिजी लॉकर ऐप आपके डेटा को सुरक्षित रखने का एक तरीका है जिसमें आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को फिजिकली रखने की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस को डिजी लॉकर में रखने की अनुमति दे दी गई थी जिसके बाद अब आपको अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस की फिजिकल कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत सारे लोग इस बारे में अनजान थे लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा कई बार होता है जवाब ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना भूल जाते तो आज हम आपको इस दिक्कत से बचने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
सरकारी ऐप के कई फायदे
आप ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, पॉल्यूशन डॉक्यूमेंट, गाड़ी के पेपर्स आदि सभी घर में रख सकते हैं। आपको अपने साथ नहीं रखने होंगे। डॉक्यूमेंट्स रखने का यह तरीका दिल्ली-एनसीआर में काफी पॉपुलर हो रहा है। इस तरीके को जानने और इस्तेमाल करने से आप चालान से बच सकते हैं। जब भी आपको ऐसा लगे कि चेकिंग होने जा रही है तब आप इन दस्तावेजों को अपने स्मार्टफोन से सीधे ट्रैफिक पुलिस को दिखाकर बच सकते हैं क्योंकि सरकारी ऐप में होने की वजह से यह दस्तावेज पूरी तरह से मान्य होंगे भले ही यह डिजिटल फॉर्म में क्यों ना हो।
लाइसेंस बनवाने की मौजूदा प्रक्रिया
- मौजूदा समय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
- इसके बाद ऑनलाइन लिखित और ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ता है।
- इन दोनों टेस्ट को पास करने के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। यह लाइसेंस 6 महीने के लिए वैध रहता है।
- 6 महीने बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है। टेस्ट में फेल होने पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
