कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। त्योहारों के सीजन में भारत में लोग नई कार खरीदना काफी पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी कंपनी प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक में अपने प्रॉडक्ट्स भारतीय बाजार में उतारती है।

55 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी कई सालों सालों से भारत की नंबर ऑटोमोबाइल कंपनी है। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में हर वर्ग के लिए कारें मौजूद हैं। कंपनी प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक में अपने प्रॉडक्ट्स भारतीय बाजार में उतारती है। अब इस महीने कंपनी की कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यहां हम आपको उन कारों के बारे में बताएंगे जिन पर 55 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट इस महीने ऑफर किया जा रहा है। मारुति की इन तीन कार मारुति सियाज, मारुति डिजायर (प्री-फेसलिफ्ट), मारुति एस-प्रेसो पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सियाज
मारुति की यह कार खरीदना भी आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस कार पर आप अक्टूबर 2020 में 59,200 रुपये की तगड़ी बचत कर सकते हैं। वहीं इस कार का टॉप ट्रिम खरीदने पर आपको 49,200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति डिजायर (प्री-फेसलिफ्ट)
कंपनी ने कुछ टाइम पहले इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इस महीने अगर आप प्री फेसलिफ्ट वर्जन खरीदते हैं तो 57,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं वहीं फेसलिफ्ट वर्जन पर आप 42,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
मारुति एस-प्रेसो
यह कंपनी की छोटी एसयूवी कार है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। कार को इस महीने 52,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। भारत में इस कार की टक्कर रेनॉ क्विड से होती है।
मारुति की 3 लाख रु से भी कम की कार
मारुति ऑल्टो की गिनती भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में होती है। इसमें 796cc का 3 सिलिंडर इंजन लगा, जो 6000 Rpm पर 47.3 Hp का मैक्सिमम पावर और 3500 Rpm पर 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 22.05 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। मारुति की सबसे सस्ती कार की कीमत 2,94,600 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ऑल्टो का माइलेज 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
