नई दिल्ली, सितंबर 17। डिजिलॉकर, जिसे हम एक डिजिटल लॉकर के रूप में भी जानते हैं। डिजिलॉकर को भारत सरकार ने मान्यता दी है। यह एक डिजिटल दस्तावेज वॉलेट है जो आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल रुप से संग्रहीत करने और सुविधा के अनुसार एक्सेस करने का विकल्प देता है।
डिजिटल रख सकते हैं दस्तावेज
आप डिजिलॉकर ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और बीमा पॉलिसी के दस्तावेजों सहित कई सारे जरूरी कागजात को सहेज सकते हैं। इसका एक्सेस आपके पास 24 घंटे रहेगा। डिजिलॉकर खाता बनाने के बाद, आप दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से सहेज सकते हैं। डिजिलॉकर आपको मिला क्लाउड स्टोरेज स्पेस आपके आधार नंबर से जुड़ा हुआ होता है।
सभी दस्तावेज होते हैं मान्य
भौतिक कागजों के उपयोग को बदलने के प्रयास में, डिजिटल लॉकर ऑनलाइन दस्तावेजों की "प्रामाणिकता" को सत्यापित करने की एक विधि है। यह सरकारी संस्थाओं को एक दूसरे के साथ ई-दस्तावेज साझा करने की अनुमति देता है। आपके डिजिलॉकर खाते का मोबाइल नंबर, जो की आपके आधार कार्ड से भी जुड़ा है। इसे आप किसी भी समय नए नंबर के साथ अपडेट कर सकते हैं। चलिए आपकों इसकी प्रक्रिया बताते हैं।
नंबर बदलने का प्रोसेस
- अपने स्मार्टफ़ोन पर डिजिलॉकर ऐप को ओपेन करे।
- अपने यूजर आईडी के साथ अपने खाते में साइन इन करें और अपना 6 अंकों का सुरक्षा कोड डाले।
- आपका डिजिलॉकर मोबाइल नंबर आपकी लॉगिन जानकारी को सत्यापित करने के लिए आपके फोन पर ओटीपी भेजेगा।
-ओटीपी को बाक्स में लिखे और उसके बाद "अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें" विकल्प का चुनाव करे।
- अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए यूआईडीएआई ओटीपी को भरें।
-आपके लॉग-इन के विवरण को सत्यापित करने के लिए डिजिलॉकर द्वारा आपके नए मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को फीर से दर्ज करें। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर बदल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
