एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे।
नई दिल्ली: एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। अच्छी बात तो यह है कि एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जो कि अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं। आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी कमाई होती रहेगी। कंपनी इस बार ग्राहकों के लिए नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी लेकर आई है।

जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहकों को मिलेगा दो विकल्प
इस पॉलिसी की खासियत इसमें मिलने वाली पेंशन है। इस पॉलिसी में निवेश कर व्यक्ति जीवन भर मासिक पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। इससे व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्च आसानी से पूरे कर सकता है। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। एलआईसी की इस पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।
क्या है जीवन शांति पॉलिसी स्कीम
इमीडिएट एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है। वहीं, डेफ्फर्ड एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के 5,10,15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा दी जाती है। आप चाहें तो तुरंत अपनी पेंशन शुरू करा सकते हैं और चाहें तो बाद में भी इसे शुरू करा सकते हैं। समझने के लिए बता दें कि अगर आपकी उम्र 40 साल है, आप एक योजना में एक मुश्त 10 लाख का निवेश करें, तो आपके पास तुरंत या फिर 5, 10, 15 या फिर 20 साल बाद पेंशन शुरू कराने का विकल्प होगा।
सालाना मिलेगी 91800 रुपए की पेंशन
इस योजना के तहत पेंशन की रकम निश्चित नहीं है। यह आपके निवेश, उम्र और डिफरमेंट पीरियड पर डिपेंड करता है। यहां दो चीजें गौर करने वाली हैं। डिफरमेंट पीरियड (निवेश और पेंशन शुरू होने के बीच की अवधि) जितनी ज्यादा होगी या उम्र जितनी ज्यादा होगी, आपको पेंशन उतनी ही मिलेगी। एलआईसी इसके लिए आपके निवेश पर फीसदी के हिसाब से पेंशन देती है। जैसे अगर आप 10 लाख के निवेश पर 5 साल बाद पेंशन शुरू कराते हैं तो इस पर 9.18 फीसदी रिटर्न के हिसाब से सालाना 91800 रुपए की पेंशन मिलती है।
कौन लें सकता है जीवन शांति पॉलिसी का फायदा
एलआईसी की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं। जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है। तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी। इस योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि जीवन शांति पॉलिसी योजना एलआईसी के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
