आज के समय में क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इन दोनों कार्डों को लेकर चलने पर नकदी रखने की झंझट से छुटकारा रहता है।
नई दिल्ली: आज के समय में क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इन दोनों कार्डों को लेकर चलने पर नकदी रखने की झंझट से छुटकारा रहता है। जितनी तेजी से इन दोनों के इस्तेमाल में इजाफा हुआ है उतनी ही तेजी से इससे जुड़े फ्रॉड की खबरें भी इन दिनों सामने आ रही हैं। लेकिन आप कहीं जा रहे हों और आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड खो जाए तो ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले क्या करेंगे। ऐसे में आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि इस स्थिति में हड़बड़ाने के बजाए आपको क्या करना चाहिए।
एफआईआर दर्ज कराएं
इसके बाद आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। एफआईआर की कॉपी आपके लिए प्रूफ की तरह काम करेगी। यह कॉपी बैंक में डुप्लीकेट कार्ड के लिए अप्लाई करते हुए काम आएगी। इसके अलावा आप ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन वगैरह के वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार्ड ब्लॉक कराएं
सबसे पहले आपको अपना कार्ड ब्लॉक कराना होना। आपको सबसे पहले अपने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना कार्ड ब्लॉक कराना चाहिए। बस कस्टमर केयर के नंबर को अच्छी तरह से वेरिफाई कर लें। इसके अलावा आप नेटबैंकिंग के जरिए या फिर बैंक की ओर से दिए गए एसएमएस फॉर्मेट में मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक के ब्रांच पर जाकर भी अपना कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं।
कार्ड स्टेटमेंट चेक करते रहें
इसके साथ ही कार्ड खोने के कुछ महीनों तक अपने कार्ड का स्टेटमेंट को लगातार चेक करते रहें। ऐसे में अगर कोई ऐसा ट्रांजैक्शन होता है, जो आपने नहीं किया तो आप तुरंत बैंक से शिकायत कर सकते हैं।
इन बातों का भी ध्यान दें
- ये बात भी सच है कि ज्यादा कार्ड रखना मतलब ज्यादा प्रॉब्लम। जितने कार्ड्स की सच में जरूरत है, उनके लिए ही अप्लाई करें। अपने सभी कार्ड के रिकॉर्ड यानी बैंक अकाउंट नंबर, एक्सपायरी डेट, कॉलसेंटर/हेल्पलाइन नंबर याद रखें, ताकि कार्ड खोने के बाद जरूरत पड़ने पर आप कार्ड इस्तेमाल कर सकें।
- बैंक से फोन पर कॉल करते हुए अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के नंबर, वन-टाइम-पासवर्ड, सीवीवी नंबर वगैरह शेयर न करें।
- अपने कार्ड को बैंक के मोबाइल ऐप से टेम्पोरेरली ब्लॉक कर लें। इसके अलावा आप कुछ बैंकों की ओर से दिए जाने वाले कार्ड प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं।
एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का भी ध्यान रखें
- एटीएम से पैसे निकालने या अन्य उपयोग के बाद कैंसिल बटन को जरूर दबाएं।
- बैंक में अपना मोबाइल नंबर और मेल एड्रेस जरूर दर्ज कराएं ताकि नकदी निकलने का अलर्ट एसएमएस और मेल से तुरंत मिले।
- लेन देन के लिए किसी अन्य को एटीएम कतई न दें।
- हर 2-3 महीने पर एटीएम-क्रेडिट पिन बदलते रहें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
