नई दिल्ली, जनवरी 23। अपने निवेश पर एक निश्चित रिटर्न और सुनिश्चित आय चाहने वाले निवेशकों के पास इस समय निवेश के बहुत ज्यादा अच्छे विकल्प नहीं हैं। बैंक सावधि जमा (एफडी), जो लंबे समय से एक लोकप्रिय निवेश विकल्प रहा है, पर इस समय 1 से 10 वर्ष तक की डिपॉजिट्स पर लगभग 6 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि मुद्रास्फीति सालाना 5-7 प्रतिशत के आसपास है, जिससे आपकी वास्तविक रिटर्न दर निगेटिव हो जाएगी। कम ब्याज दर के इस माहौल में एक और निवेश विकल्प जो निवेशकों को आकर्षित करता है, वह है नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी)। मगर इसमें निवेश से पहले इसकी जानकारी जरूर लीजिए।
क्या होते हैं डिबेंचर
नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर कॉर्पोरेट्स / कंपनियों द्वारा जनता से पैसे जुटाने के लिए जारी किए जाते हैं और आम तौर पर बैंक एफडी से अधिक निश्चित रिटर्न की पेशकश करते हैं। एनसीडी लगभग एक बॉन्ड के जैसे होते है और इस प्रकार एक डेब्ट निवेश ऑप्शन होते है, जहां निवेशक का पैसा शेयर बाजार में नहीं लगाया जाता है। स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड एनसीडी पर लिक्विडिटी कम हो सकती है। इन पर होने वाली ब्याज आय आपकी इनकम में जुड़ेगी और आय स्लैब के अनुसार टैक्स लगेगा।
कितनी होती है अवधि
एनसीडी में निवेश की अवधि लगभग 12 महीने से लेकर दस साल तक हो सकती है। छोटी अवधि के लिए, दी जाने वाली ब्याज दर लंबी अवधि के डिबेंचर की तुलना में कम होती है। एनसीडी में जोखिम को कम रखने के लिए या तो विभिन्न कंपनियों में निवेश किया जा सकता है या कम अवधि के लिए एनसीडी में निवेश रखा जा सकता है।
कैसे होता है ब्याज का भुगतान
एनसीडी पर ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही, वार्षिक या एक साथ मैच्योरिटी पर किया जा सकता है। अपनी रेगुलर इनकम की जरूरतों के अनुसार इनमें से आप कोई ऑप्शन चुन सकते हैं। यदि आप डिबेंचर को डीमैट फॉर्म में रखते हैं, तो कोई टीडीएस नहीं कटेगा। अन्यथा यदि किसी वित्तीय वर्ष में वार्षिक ब्याज 5,000 रुपये से अधिक है, तो टीडीएस काटा जाएगा।
कितने सेफ हैं एनसीडी
जहां तक एनसीडी में निवेश की सुरक्षा का मामला है, रेटिंग इन पर होने वाले जोखिम को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जारी किए गए एनसीडी की रेटिंग उस कंपनी और डिबेंचर के डेब्ट को चुकाने में कंपनी की स्थिति को दर्शाती है। इससे आपको यह पता चलता है कि कंपनी आपका पैसा लौटाने में कितना सक्षम होगी। उच्च रेटिंग वाले एनसीडी कम दर की पेशकश कर सकती हैं, जबकि कम रेटिंग वाले एनसीडी पर निवेशकों को उच्च ब्याज दरों की पेशकश की जा सकती है।
कैसे करें निवेश
आप सीधे जारीकर्ता की वेबसाइट पर जा सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान करके वहां से एनसीडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। मगर ऐसा तब ही हो सकता है जब कंपनी ने निवेशकों के लिए ये ऑप्शन उपलब्ध कराया हो। इसके अलावा, यदि आपके पास पहले से ही आईसीआईसीआई डायरेक्ट या एचडीएफसी सिक्योरिटीज जैसे किसी ब्रोकरेज के साथ डीमैट खाता है, तो आप वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एनसीडी जारी करने वालों के पास ऐसे केंद्र होते हैं जहां ब्रोकर्स, रजिस्ट्रार एजेंटों जैसे अथॉराइज्ड मिडिएटरों को फिजिकली ऐप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार करने की अनुमति होती है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications