डैटसन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। जी हां निसान की स्वामित्व वाली कम्पनी डैटसन ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती BS6 हैचबैक कार रेडी-गो को लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली: डैटसन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। जी हां निसान की स्वामित्व वाली कम्पनी डैटसन ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती BS6 हैचबैक कार रेडी-गो को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 2020 रेडी-गो को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस 0.8 D वेरिएंट की कीमत 2.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई रेडी-गो तीन इंजन-गियरबॉक्स कम्बिनेशन में उपबल्ध है। वहीं प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में एंट्री-लेव की कीमत 3,000 रुपए ज्यादा है, लेकिन रेडी-गो 0.8 T(O) और रेडी-गो 1.0 T(O)(मैन्युअल) वेरिएंट्स 54,000 रुपए बढ़ाई गई है। टॉप स्पेक रेडी-गो 1.0 T(O) AMT 40,000 रुपए महंगी है।
काफी सस्ते में खरीदें डैटसन की ये कार
- डैटसन रेडी-गो की कीमत 2.83 लाख से शुरू होती है जो 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
- यह कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है। कार का चारों वेरिएंट D, A, T, T(O) 0.8-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है।
- इनकी कीमत क्रमश: 2.83 लाख, 3.58 लाख, 3.80 लाख और 4.16 लाख रुपये है।
- कार का T(O) वेरिएंट ही सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ आता है।
- 1.0-लीटर इंजन- मैनुअल मॉडल की कीमत 4.44 लाख और एएमटी मॉडल की 4.77 लाख रुपये है।
इंजन
बात करें इंजन की तो 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट में 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन BS-6 कम्प्लायंट हैं। 0.8-लीटर इंजन 54 bhp की पावर और 72 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0-लीटर वाला इंजन 68 PS की पावर और 91 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दोनों इंजन के साथ दिया गया है। 1.0-लीटर इंजन के साथ 5-स्पीड AMT का भी ऑप्शन है।
फीचर्स
डैटसन रेडी-गो के इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल रहा है। पुराने मॉडल की तुलना में नई कार के कैबिन को प्रीमियम लुक दिया गया है। 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट में नई क्रोम-फिनिश ग्रिल, L-शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी फॉग लैम्प दिए गए हैं। कार में पतले स्मोक्ड हेडलाइट्स हैं। पीछे की तरफ नई एलईडी टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर है। वहीं फ्रंट और रियर बंपर की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। कार 14-इंच वील्ज के साथ आई है, जिसके साथ ड्यूल-टोन कवर्स हैं। कार के केबिन में Apple CarPlay और Android ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट का 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
माइलेज
रेडी-गो 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो पहले के मुकाबले 1.99 kmpl कम है। रेडी-गो 1.0 मैनुअल का माइलेज 21.7 किलोमीटर (0.8 Kmpl कम) और रेडी-गो 1.0-AMT के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो पहले मुकाबले 1 kmpl कम है।
सेफ्टी फीचर्स
नई रेडी गो में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। क्रैश रेसिस्टेंट बॉडी, डुअल एयरबैग्स, ABS+EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कार में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ड्राइवर-पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड वॉर्निंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे। टॉप वेरिएंट में पैसेंजर साइड एयरबैग और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications