DAM Capital Advisors IPO Allotment: निवेशकों की ओर से 850 करोड़ रुपए जुटाने के लिए लॉन्च डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला. आखिरी दिन यह 82 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 19 दिसंबर से खुला और 26 दिसंबर को यह बंद हो गया. आज मंगलवार को शेयरों का अलॉमेंट हो सकता है. अगर आपने भी पैसा लगाया है, तो ऐसे चेक कर सकते हैं...
डैम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (DAM Capital Advisors IPO Allotment Status)
- स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
- स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
- स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'DAM Capital Advisors' को सेलेक्ट करें
- स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
- स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स आईपीओ डीटेल
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 283 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है. निवेशकों एक लॉट में 53 शेयर मिलेंगे. प्री-आईपीओ में एंकर निवेशकों ने 251 करोड़ रुपए का योगदान देकर डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स में भरोसा दिखाया है. इन निवेशकों में नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, सोसाइटी जनरल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एमएफ), एचडीएफसी एमएफ, कोटक एमएफ और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ जैसे नाम शामिल हैं.

ग्रे मार्केट प्रीमियम और लिस्टिंग डेट
ग्रे मार्केट एक्टिविटज पर नज़र रखने वाले कई सोर्सेज के मुताबिक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स के शेयरों पर 170 रुपए का प्रीमियम चल रहा है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) करीब 60% है. शेयरों की लिस्टिंग एनएसई औऱ बीएसई पर 27 दिसंबर को हो सकती है.
आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ऑनलाइन देखी जा सकेगी. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइटों पर भी अपडेट होगा.
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है. डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, देश में एक इनवेस्टमेंट बैंक है,जोकि अलग-अलग सेक्टर्स के लिए फाइनेंशियल सॉल्युशंस मुहैया करता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
