कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देखने को मिल रही है। इसी कारण मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति में सभी लोग घर पर ही
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देखने को मिल रही है। इसी कारण मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की समयसीमा को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दी है। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति में सभी लोग घर पर ही रहे है। ऐसे स्थिति में मोबाइल और टीवी ही दो सहारा है। सभी टेलिकॉम कंपनियां सस्ते दरों में रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही है। वहीं दूसरी ओर डायरेक्ट टूम होम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी डी2एच ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें घटा दी है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डी2एच ने अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में कमी की है। डी2एच का सेटटॉप बॉक्स अब 100 रुपये सस्ता हो गया है।
एचडी और एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती
डी2एच ने यह कटौती अपने एचडी सेटअप बॉक्स की कीमत में की है। डी2एच के एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत पहले 1,699 रुपये थी जो अब 1,599 रुपये हो गई है। वहीं एसडी की कीमत 1,499 रुपये हो गई है। डी2एच के सेटटॉप बॉक्स की कीमत अब डिश टीवी के सेटटॉप बॉक्स की कीमत के बराबर हो गई है। डिश टीवी के एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत 1,490 रुपये है। इससे पहले डी2एच अपने एचडी और एसडी सेटटॉप बॉक्स को क्रमशः 1,699 रुपये और 1,599 रुपये की कीमत पर बेच रहा था। डी2एच अपने नए एचडी सेटटॉप बॉक्स के साथ गोल्ड एचडी कॉम्बो बैक का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है जिसमें 248 एचडी चैनल देखने को मिलेंगे।
गोल्ड पैक का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
वहीं एसडी कनेक्शन पर भी गोल्ड पैक का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिसमें 229 चैनल देखने को मिलेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही डी2एच ने अपने प्लान अपडेट किए हैं। डी2एच के पास इस वक्त तीन प्लान हैं जिनमें 153.40 रुपये वाले प्लान में 200 एसडी चैनल मिलेंगे। वहीं 177 रुपये वाले प्लान में 220 तक एसडी चैनल्स मिलेंगे। वहीं यदि आपको 220 से अधिक चैनल देखने हैं तो आपको हर महीने 180.80 रुपये का भुगतान करना होगा।
टाटा स्काई फ्री दे रही ये 10 चैनल्स
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने लोगों के मनोरंजन के लिए एक और तोहफा दिया है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने 10 पेड चैनल्स को फ्री में उपलब्ध कराया था। टाटा स्काई के 10 चैनल्स को सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई ऐप पर मुफ्त देखा जा सकता है। इनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जो 10 चैनल मुफ्त देखे जा सकेंगे उनमें टाटा स्काई Dance Studio (Channel 123), टाटा स्काई Beauty चैनल नंबर 119, टाटा स्काई Classroom चैनल नंबर 653, Tata Sky Fitness चैनल नंबर 110, टाटा स्काई Vedic Maths चैनल नंबर 702, टाटा स्काई Cooking चैनल नंबर 127, टाटा स्काई Fun Learn चैनल 664/688, टाटा स्काई Javed Akhtar चैनल नंबर 150 पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications