लॉकडाउन के दौरान लोगों को टीवी देखने में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए डिश टीवी का डीटीएच ब्रैंड डी2एच नए प्लान्स लेकर आया है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान लोगों को टीवी देखने में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए डिश टीवी का डीटीएच ब्रैंड डी2एच नए प्लान्स लेकर आया है। डी2एच कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए फ्रेंड ऐंड फैमिली रिचार्ज सर्विस को पेश किया है। इसके अलावा कई ऑफर्स और पैकेज भी अनाउंस किए गए हैं। जानकारी दें कि लेटेस्ट फ्रेंड ऐंड फैमिली रिचार्ज की मदद से कोई डी2एच कस्टमर किसी दूसरे डी2एच कस्टमर का रिचार्ज कस्टमर आईडी की मदद से करा सकता है। इसके लिए ग्राहक को वेबसाइट या फिर डी2एच इनफिनिटी ऐप पर जाना होगा।

ग्राहकों को फ्री मिलेगा रमजान मुबारक शो चैनल
इसके साथ ही साथ ही कंपनी की ओर से 'You Promise We Resume' प्लान भी दिया जा रहा है। इसमें पांच दिन का एक्सटेंडेड रिचार्ज क्रेडिट विंडो केवल 10 रुपये प्रतिमाह पर कस्टमर्स को मिलता है। सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से कई स्पेशल प्रोग्राम और ऑफर्स भी लॉन्च किए गए हैं। डी2एच की ओर से एक फ्री 'रमजान मुबारक' शो चैनल 785 पर शुरू किया गया है, जिस पर रमजान से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलता है। रमजान के दौरान इस्लामिक स्पिरिचुअल सर्विस 'इबादत ऐक्टिव' भी चैनल नंबर 786 पर मिल रही है।
ग्राहक केवल 1 रुपये में ऐक्टिव सर्विसेज
पहले महीने इसके लिए केवल 1 रुपये का भुगतान कस्टमर्स को करना होगा। इसके अलावा मिस्ड कॉल देकर 78.60 रुपये में 'स्पेशल रमजान कॉम्बो' भी लिया जा सकता है। इबादत ऐक्टिव सर्विस में रमजान स्पेशल शो कुरान अल्लाह का कलाम और रमजान के मसाइल देखने को मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते भारत में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है और इसे फॉलो कर रहे लोग अपना ज्यादा वक्त टीवी के सामने बिता रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए कंपनी कई रिच ऐक्टिव सर्विसेज लेकर आई है। इन सर्विसेज में फिटनेस ऐक्टिव, डांस ऐक्टिव, थ्रिलर ऐक्टिव, इवरग्रीन क्लासिक ऐक्टिव, कॉमिडी ऐक्टिव और किड्स ऐक्टिव शामिल हैं। कंपनी खास ऑफर में पहले महीने के लिए ये सर्विसेज केवल 1 रुपये में दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
