Critical illness insurance: कैंसर और हार्टअटैक जैसी बीमारियां अपने साथ आर्थिक संकट भी लाती है. इनके इलाज में लाखों रुपये तक खर्च हो जाते हैं. इलाज करने पर व्यक्ति की सारी सेविंग तक खत्म हो जाती है. इसलिए इन गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए आपको ऐसे इंश्योरेंस की जरूरत है, जो आपको वित्तीस सहायता दे पाएं.

हम बात कर रहे हैं, क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस की. क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. कोविड 19 महामारी के बाद लोग अपनी हेल्थ में ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. फिर भी हमे कई बार ऐसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी ना हो.
अगर किसी व्यक्ति को कैंसर या हार्टअटैक जैसी बीमारी हो जाती है, तो उसका बैंक बैलेंस हिल जाता है. क्योंकि ऐसी बीमारियों के इलाज में लाखों रुपये तक लग जाते हैं. इस आर्थिक समस्या से निपटने के लिए आप क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस क्या है?
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अलग है. क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी में गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज दिया जाता है. अगर कभी किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, तो इस पॉलिसी के तहत आपको एकमुश्त पैसे दी जाएंगे. इन पैसों का इस्तेमाल पीड़ित इलाज के खर्च या मेडिकल खर्चो में कर सकता है. वह चाहे तो इन पैसों का इस्तेमाल अन्य वित्तीय जरूरतों के लिए भी कर सकता है.
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस में कैंसर, किडनी फेलियर, लकवा, ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारियां के लिए कवरेज देता है.
क्या है इसके फायदें?
ऐसी कई गंभीर बीमारियां होती है, जिनके इलाज में लाखो रुपये लग जाते हैं. इन बीमारियों का इलाज करने पर आपके सारी सेविंग तक खत्म हो जाती है. ऐसे में आप क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस कवर लेकर खुद को वित्तीय संकट से बचा सकते हैं.
इस पॉलिसी में सेक्शन 80(डी) के तहत आपको टैक्स बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.
अगर कोई व्यक्ति यह पॉलिसी लेता है, तो वे अच्छे से अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है.
यह पॉलिसी इलाज के खर्चो के साथ साथ मेडिकल का भी खर्चा कवर करता है.
इस पॉलिसी के तहत आपको एकमुश्त या किश्तों में पैसा मिलता है. यह पॉलिसी कंपनी पर निर्भर करता है.
इसके अलावा आपको क्रिटिकल इलनेस कवर में 45 वर्ष तक किसी भी मेडिकल चेक-अप की आवश्यकता नहीं होती है .
कैसे खरीदें क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस?
अगर आप क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस खरीदना चाहते हैं, तो पॉलिसी से जुड़े नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. अगर आप यह पॉलिसी अपने किसी परिवार के सदस्य के लिए लें रहें है, तो उस सदस्य की मेडिकल हिस्ट्री, पर्सनल हेल्थ कंडीशन और बीमारी के बारे में अच्छे जाने लें. इन सभी को समझ कर ही आप किसी अच्छी कंपनी से क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस खरीदें.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
