नयी दिल्ली। प्लास्टिक मनी के रूप में जाना जाने वाला क्रेडिट कार्ड आज के समय में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पेमेंट उपकरणों में से एक है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके धारक खरीदारी करने के लिए बैंक से पैसे उधार ले सकता है। क्रेडिट कार्डधारक को 25-30 दिनों के भीतर उधार के पैसे चुकाने होते हैं और इसलिए कोई ब्याज नहीं लगता। यदि भुगतान में देर की जाए तो उधारकर्ता को बैंक से शुरू में उधार लिए गए पैसे के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके धारक कार्ड जारी करने के समय बैंक द्वारा तय की गई एक फिक्स लिमिट तक खरीदारी कर सकता है। इसे क्रेडिट लिमिट कहा जाता है। मगर यदि आप इस लिमिट को बढ़ाना चाहें तो कैसे बढ़ाएं? यहां हम आपको यही बताएंगे।
ऐसे समझिए क्रेडिट लिमिट
यदि किसी के पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है और क्रेडिट कार्ड लिमिट 10,000 रुपये प्रति माह है। तो आप प्रति माह 10,000 रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकते। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड सीमा जारीकर्ता (बैंक) की तरफ से जारी किए जाने वाले अलग-अलग कार्ड पर अलग होती है। अब जानते हैं क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के तरीके।
सिबिल स्कोर में सुधार
सिबिल स्कोर क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए बुनियादी आवश्यकताओं में से एक है। सिबिल स्कोर किसी व्यक्ति की वित्तीय मजबूती को दर्शाता है। इसीलिए क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले अधिकांश कंपनियां और बैंक इस स्कोर को देखते हैं। हाई सिबिल स्कोर क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए एक बेहतर तरीका होता है। इसमें सुधार करके आप क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकते हैं।
क्रेडिट लिमिट में बढ़ोतरी के लिए अनुरोध
कार्डधारक क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए आप बैंक से अनुरोध कर सकते है। आज कल भारत के ज्यादातर बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करने का ऑप्शन देते हैं। संबंधित बैंक अधिकारी आपके पिछले भुगतानों की हिस्ट्री, सैलेरी अकाउंट की डिटेल, खर्च करने का पैटर्न देखेगा और आखिर में क्रेडिट सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर मुहर लगाएगा। आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री हमेशा अच्छा बनाए रखेंगे।
फिक्स्ड डिपॉजिट अमाउंट बढ़ाएं
क्रेडिट कार्डधारक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश की गई राशि को बढ़ा कर अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकते हैं। भारत में कुछ बैंक कार्डधारकों द्वारा खोले गए एफडी खाते के आधार पर क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्रेडिट कार्ड मिलना अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इससे आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ज्यादा पैसा जोड़ कर कार्डधारक क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकता है। आपको एफडी राशि पर 80 फीसदी तक की क्रेडिट लिमिट मिल सकती है।
क्रेडिट कार्ड को करें अपग्रेड
क्रेडिट कार्डधारक अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं। कार्डधारक को मौजूदा क्रेडिट कार्ड के अपग्रेड के लिए पात्रता के बारे में बैंक से अनुरोध करना होगा। कार्ड के अपग्रेडेशन के मामले में भी बैंक ग्राहक की पेमेंट हिस्ट्री और साख (Creditworthiness) पर ध्यान देगा। इस तरह क्रेडिटकार्ड धारक अपने संबंधित कार्ड पर क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपसे कुछ चार्ज लिया जाएगा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications