Credit Card Limit Tips: क्रेडिट कार्ड आजकल एक आम फाइनेंशियल इक्विपमेंट बन गया है, जिसका इस्तेमाल लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ सकती है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेडिट लिमिट बढ़वाना आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से मैनेज करना जरूरी है...
क्रेडिट लिमिट का मतलब है वह अधिकतम राशि जो आप अपने क्रेडिट कार्ड से खर्च कर सकते हैं. ज्यादातर लोग अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़वाना चाहते हैं ताकि वे बड़ी खरीदारी कर सकें. इमरजेंसी खर्चों का सामना कर सकें या बेहतर ऑफर्स का फायदा उठा सकें. हालांकि, यह फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक खर्च और कर्ज का खतरा भी बढ़ सकता है.
क्रेडिट लिमिट बढ़वाने के फायदे
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो में कमी: क्रेडिट लिमिट बढ़ने से आपके क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (Credit Utilization Ratio) में कमी आती है, जिसका आपके सिबिल स्कोर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का मतलब है कि आप अपनी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट का कितना प्रतिशत इस्तेमाल कर रहे हैं.
वित्तीय लचीलापन: बढ़ी हुई क्रेडिट लिमिट आपको आपात स्थिति, यात्रा या बड़ी खरीदारी के दौरान वित्तीय लचीलापन प्रदान करती है.
बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल: एक बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल से भविष्य में होम लोन या पर्सनल लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है. बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देते समय आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर को देखते हैं.
रिवॉर्ड और कैशबैक: क्रेडिट कार्ड कंपनियां अक्सर प्रीमियम रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक जैसे फायदे देती हैं, जिनका लाभ आप क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर उठा सकते हैं.
क्रेडिट लिमिट बढ़वाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
अगर आप क्रेडिट लिमिट बढ़वाने की सोच रहे हैं, तो आपको अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को समझना होगा. इसमें आपकी वर्तमान क्रेडिट लिमिट, औसत मासिक खर्च और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो शामिल हैं. यह जानकारी आपको अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट, मोबाइल ऐप या बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी. इससे आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़वाने के फायदे और नुकसानों का अंदाजा हो जाएगा.

स्मार्ट तरीके से रिक्वेस्ट कैसे करें
क्रेडिट लिमिट बढ़वाने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. क्रेडिट कार्ड लेने के बाद कम से कम 6 से 12 महीने तक एक अच्छी पेमेंट हिस्ट्री बनाना जरूरी है. इसके बाद ही आप बैंक को रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. अगर आपकी आय में हाल ही में इजाफा हुई है, जैसे कि प्रमोशन या नौकरी बदलने के कारण, तो इसकी सूचना बैंक को जरूर दें. इससे आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव होने की संभावना बढ़ सकती है. कई बार बैंक खुद ही प्री-अप्रूव्ड लिमिट बढ़ाने का ऑफर देते हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने से पहले अपनी जरूरतों और खर्च करने की आदतों का आकलन जरूर करें.
आमतौर पर बैंक आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और आय के आधार पर ही क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का फैसला करते हैं. क्रेडिट हिस्ट्री से पता चलता है कि आपने पहले अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया है और आप समय पर बिलों का भुगतान करते हैं या नहीं.
किन बातों का रखें खास ध्यान
बार-बार रिक्वेस्ट न भेजें: बार-बार क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट भेजने से आपका प्रोफाइल कमजोर दिख सकता है और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
खर्च न बढ़ाएं: क्रेडिट लिमिट बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि आप तुरंत अपने खर्च बढ़ा दें. क्रेडिट कार्ड एक वित्तीय उपकरण है, न कि खर्च करने की छूट.
उधार का पैसा: हमेशा याद रखें कि क्रेडिट कार्ड का पैसा आपका अपना नहीं है, बल्कि यह उधार है जिसे आपको अपनी जेब से चुकाना होगा.
लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन कैसे करें
आप मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग या फोन कॉल के जरिए अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़वाने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. आप चाहें तो बैंक शाखा में जाकर भी अपनी लेटेस्ट इनकम प्रूफ के साथ आवेदन कर सकते हैं. ज्यादातर बैंक आपकी आय, क्रेडिट स्कोर और पेमेंट हिस्ट्री के आधार पर फैसला लेते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
