नई दिल्ली, जुलाई 5। अगर आपको लगता है कि क्रेडिट कार्ड एक सामान्य भुगतान उपकरण है, तो आप गलत हो सकते हैं। यदि आप ब्याज शुल्क (आमतौर पर 3% से 4% प्रति माह के बीच) से बचने के लिए अपना बकाया समय पर चुकाते हैं, तो स्मार्ट और अनुशासित तरीके से क्रेडिट कार्ड आपको अपने खर्चों पर अधिक बचत करने में मदद कर सकता है। आपको कार्ड के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं देना होगा। मगर कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके लिए आपको क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं करनी चाहिए। जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां-जहां आपको क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट नहीं करनी चाहिए।
यहां न करें क्रेडिट कार्ड से पेमेंट
हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को मेल भेजा गया है। इस मेल में आरबीआई के निर्देश बताए गए हैं। आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड के जरिए कुछ चीजों की पेमेंट पर रोक लगाई रखी है। इनमें फॉरेक्स ट्रेडिंग, लॉटरी टिकट, कॉल बैक सर्विसेज, बैटिंग, स्वीपस्टेक्स (घोड़ों की दौड़), गेम्बलिंग की लेन-देन और उन मैगजीनों की खरीदारी शामिल है, जिन पर प्रतिबंध है।
सख्त है नियम
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के अलावा कई ऐसे नियम लागू हैं, जिनके मद्देनजर आप ऊपर बताई गई जगहों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट नहीं कर सकते। यदि आपने ऐसा किया तो आपसे कार्ड लिया जा सकता है और कार्ड रखने पर रोक लगाई जा सकती है। इसलिए इन जगहों पर कभी भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट न करें।
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने को कहा जाता है
एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को जो मेल भेजा गया है उसमें बताया गया है कि कुछ विदेशी फॉरेक्स ट्रेडिंग मर्चेंट और कैसीनो आदि या वेबसाइटें अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का प्रचार करती हैं। साथ ही वे इनके लिए क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करवाना चाहती हैं। मगर आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आपकी कोई क्रेडिट कार्ड हिस्ट्री नहीं है तो आवेदन करते समय तो आपको किन अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है उसके लिए पहले ही जानकारी हासिल कर लें। शुरू में बैंक या क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी आपको खर्च करने के लिए कम लिमिट देगी। मगर जैसे-जैसे आप क्रेडिट कार्ड लिमिट का इस्तेमाल करेंगे आपकी लिमिट बढ़ाई जा सकती है। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर विभिन्न टर्म्स एंड कंडीशन हो सकते हैं। इसलिए टर्म्स एंड कंडीशन का ध्यान रखें।
समय पर पेमेंट जरूरी
जब आप अपने क्रेडिट कार्ड लोन का फुल सेटलमेंट करते हैं तो आपको ब्याज नहीं देना होता, मगर यदि आप तय समय सीमा के भीतर नहीं पेमेंट करते तो आपको बैलेंस राशि पर ब्याज देना होगा। आमतौर पर ये दर 30-40% हो सकती है। यदि आप डेडलाइन से पहले फुल बैलेंस का निपटान नहीं करते तो और ग्रेस पीरियड चूक जाता है, तो आपको बकाया राशि पर ब्याज देना होगा। कार्ड से संबंधित सभी शुल्कों की जानकारी लें। इनमें वार्षिक शुल्क, फाइनेंस शुल्क, ट्रांसफर शुल्क, कैश एडवांस शुल्क, विदेशी लेनदेन शुल्क, ओवर-लिमिट शुल्क आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स: आज रात खत्म हो रही है बुकिंग, ऐसे उठाएं फायदा

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications