Credit Card Billing Cycle: ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने के साथ क्रेडिट कार्ड्स का भी इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। मेट्रो सिटी से लेकर टियर टू और थ्री शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लोग क्रेडिट का इस्तेमाल शापिंग बिल से लेकर टिकट बुकिंग या अन्य तरह के खर्चों के भुगतान के लिए कर रहे हैं।

ऐसे में कई लोग एक से अधिक क्रेडिट कार्ड्स रखते हैं। हालांकि, जहां एक और ज्यादा क्रेडिट कार्ड्स रखने के अपने फायदे हैं, वहीं दूसरी और इसके कई नुकसान भी हैं। एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अलग-अलग डेट पर आपके बिल्स आते हैं, क्योंकि उनकी बिलिंग साइकल अलग-अलग होती है। ऐसे में इसके सही समय पर भुगतान को लेकर कई बार गड़बड़ियां हो जाती है।
यदि आपके पास भी एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं और आप चाहते हैं कि उनकी बिलिंग साइकिल एक ही डेट को हो जाए यानी एक ही तारीख में सभी कार्ड्स के बिल्स आएं तो चलिए जानते हैं इसका आसान तरीका क्या है? हालांकि उससे पहले यह जान लेते हैं कि क्या क्रेडिट कार्ड के बिलिंग डेट में बदलाव हो सकता है...
बता दें कि क्रेडिट कार्ड्स के बिलिंग साइकल में आप चाहें तो बदलाव कर सकते हैं। यह आपके हाथ पर निर्भर करता है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार बिलिंग साइकल क्या रखते हैं। बिलिंग साइकल को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च 2025 में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था।
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के मौजूदा ग्राहक अपने हिसाब से बिलिंग साइकिल (Billing Cycle) में बदलाव कर सकते हैं। इस नए नियम में कहा गया है कि कार्डहोल्डर अपने हिसाब से बिलिंग साइकिल (Billing Cycle) में बदलाव कर सकते हैं।
बिलिंग साइकल बदलने पर बदल जाएगा ड्यू डेट?
यदि आप अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स के बिलिंग साइकल को बदलते हैं तो इसके साथ आपके कार्ड्स के ड्यू डेट यानी भुगतान करने की न्यूनतन तारीख भी बदल जाएगी। किसी कार्ड की बिलिंग साइकिल क्रेडिट कार्ड के इश्यू करने के वक्त ही फिक्स कर दी जाती है और उसी समय बिलिंग डेट और ड्यू डेट भी फिक्स होता है। यह सिलसिला तब तक चलता है जब तक कार्ड को कैंसिल न किया जाए। हालांकि आरबीआई ने बिलिंग साइकल में बदलाव करने का ऑप्शन दे दिया है।
कैसे बदलें क्रेडिट कार्ड बिलिंग डेट?
क्रेडिट कार्ड बिलिंग डेट बदलने के लिए आपको अपने बैंक या कार्ड जारी करने वाले संस्थान से संपर्क करना होगा। अधिकतर बैंकों के मोबाइल ऐप में बिलिंग साइकिल बदलने का विकल्प मौजूद होता है। इसके अलावा कस्टमर केयर पर कॉल करके भी आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिलिंग साइकल बदलवा सकते हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है। आप अपने भुगतान करने की कैपेबिलिटी के हिसाब से कोई एक तारीख तय कर अपने पास मौजूद सभी कार्ड्स के बिलिंग डेट को बदलवा सकते हैं।
बिलिंग साइकल क्या होता है?
जब आप कोई क्रेडिट कार्ड लेते हैं और उसके ज़रिए खरीदारी करते हैं तो उस बिल यानी पैसे को चुकाने के लिए आपको कंपनी कुछ दिन का समय देती है। जिस दिन कंपनी आपके द्वारा की गई खरीदारी का बिल जेनरेट करते है तब से लेकर उसके भुगतान की अंतिम तारीख यानी ड्यू डेट के समय को बिलिंग पीरियड कहा जाता है और बिलिंग की आखिरी तारीख आपका बिलिंग साइकिल होता है। यानी सरल शब्दों में कहें तो बिलिंग साइकल आपके बिलिंग स्टेटमेंट के बीच का टाइम पीरियड होता है। यदि आप ड्यू डेट तक बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो फिर आप पर पैनल्टी लगती है।


Click it and Unblock the Notifications