Wholesale Price Index And Consumer Price Index: भारत में अलग-अलग इंडेक्स होते हैं जैसे थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index- WPI) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index - CPI) आदि जो भारत में मुद्रास्फीति की दर को मापते हैं। समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की समय की बढ़ती कीमतों की वजह से मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए मूल्य सूचकांक (price index) का सहारा लिया गया जाता है। आइए इनके बारे में हम WPI और CPI के बारे में आपको डिटेल में अंतर बताते हैं।

आखिर क्या है थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index - WPI)?
WPI सूचकांक थोक बाजार में खरीदे और बेचे जाने वाले सामानों के औसत मूल्य परिवर्तन (Average Price Change) को दर्शाता है। यह थोक व्यवसायों द्वारा अन्य व्यवसायों को बेचे जाने वाले सामानों की कीमतों में बदलाव को मापता है। यह Economic Adviser ऑफिस, Ministry and Commerce Industry द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मुद्रास्फीति संकेतक(Inflation Indicator) है।
आखिर क्या है उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index - CPI)?
यह रिटेल बायर्स के नजरिए से मूल्य परिवर्तन को मापता है। यह राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office -NSO) द्वारा जारी किया जाता है। सीपीआई वस्तुओं और सर्विस जैसे भोजन, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की कीमत में अंतर की गणना करता है, जिसे भारतीय उपभोक्ता उपयोग के लिए खरीदते हैं। इसके कई सब ग्रुप हैं जिनमें खाद्य और पेय पदार्थ, ईंधन और प्रकाश, आवास और कपड़े, बिस्तर और जूते शामिल हैं।
ये हैं सीपीआई के प्रकार
सीपीआई के औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई (आईडब्ल्यू)।, कृषि मजदूर के लिए सीपीआई (एएल)।, ग्रामीण मजदूर के लिए सीपीआई (आरएल)।, सीपीआई (ग्रामीण/शहरी/संयुक्त)। शामिल है।
सीपीआई और डब्ल्यूपीआई में ये है अंतर
ईंधन में बिजली, कोयला खनन और खनिज तेल शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग आइटम के सेक्टर में फूड प्रोडक्ट शामिल हैं। पेय पदार्थ, तंबाकू और तंबाकू उत्पाद, लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद, वस्त्र; कागज और कागज उत्पाद, बुनियादी धातु और मिश्र धातु; रबर और रबर उत्पाद।
WPI मैन्युफैक्चर स्तर पर मुद्रास्फीति को ट्रैक करता है और CPI उपभोक्ता स्तर पर कीमतों के स्तर में बदलाव को ट्रैक करता है। इसके अलावा WPI सेवाओं की कीमतों में परिवर्तन को कैप्चर नहीं करता है, जो CPI करता है।
भारत में मुद्रास्फीति को मुख्य रूप से दो मुख्य सूचकांकों WPI और CPI द्वारा मापा जाता है, जो थोक और रिटेल लेवल के मूल्य परिवर्तनों को मापते हैं। WPI में विनिर्मित वस्तुओं को अधिक वेटेज दिया जाता है, जबकि CPI में खाद्य पदार्थों को अधिक वेटेज दिया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
