नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 1,06,443 सीएनजी कारें बेचीं। 2020 के ऑटो एक्सपो में कंपनी ने एक खास मिशन ग्रीन मिलियन लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने बहुत जल्दी 10 लाख सीएनजी कारें बेचने का टार्गेट रखा था। मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी-पावर्ड कारों के कई ऑप्शन प्रदान करती है। इनमें ऑल्टो, वैगनआर, ईको, टूर एस, अर्टिगा और सुपर कैरी शामिल हैं। सीएनजी वेरिएंट का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे आपके सफर की लागत कम आती है। अगर आपकी योजना कोई सीएनजी कार खरीदने की है तो एक बार मारुति की सीएनजी कारों की कीमत और फीचर्स पर नजर जरूर डालें। आइये जानते हैं मारुति के सीएनजी मॉडलों के दाम और उनके फीचर।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी ऑल्टो कंपनी के सीएनजी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी ने इसके दो मॉडल पेश किए हैं। इनमें LXI वेरिएंट की कीमत 4.32 लाख रुपये और LXI (O) वेरिएंट की कीमत 4.36 लाख रुपये है। यह कार 22.05 से 31.59 किमी तक का माइलेज देती है। इसका इंजन 796 सीसी का है।
मारुति सुजुकी ईको
ये मारुति की काफी अधिक पसंद की जाने वाली वैन है। मारुति इसे फैक्टरी फिटेड सीएनजी वेरिएंट में पेश करती है। मारुति ईको के कुल 3 वेरिएंट मौजूद हैं। ईको के बेस मॉडल की कीमत 4.95 लाख रुपये है। ये 16.2 किमी का माइलेज देती है। इस कार में 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका दमदार इंजन 1196 सीसी का है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर कंपनी की खास हैचबैक कार है। वैगनआर भी फैक्टरी फिटेड सीएनजी सुविधा के साथ मिलेगी। इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह वैगन आर में 20.52 से 32.52 किमी है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी सिलेरियो कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें VXI और VXI (O) शामिल हैं। ये दोनों ही मॉडल फैक्टरी फिटेड सीएनजी के साथ आपको मिलेंगे। सिलेरियो की कीमत 5.30 लाख रु से शुरू होगी। सिलेरियो की माइलेज 23.1 से 31.79 किमी तक है। इसका इंजन 998 सीसी का है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा का सिर्फ एक वेरिएंट सीएनजी में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है। अर्टिगा 18.69 से 26.2 किमी तक की माइलेज देती है। ये कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी आपको मिल जायेगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी
मारुति सुजुकी ने 2020 ऑटो एक्सपो) में एस-प्रेसो एस-सीएनजी) मॉडल को पेश किया था। कंपनी इसके सीएनजी मॉडल का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। ये कार अभी आपको नहीं मिलेगी, मगर संभावना है कि बहुत जल्द इसकी सेल शुरू हो सकती है।
मारुति सुजुकी की मौजूदा कारों की पूरी प्राइस लिस्ट :
मारुति 5 लाख रु तक की कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रुपये से 4.36 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.58 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 4.99 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.9 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से अधिक कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.34 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.59 लाख रुपये से 10.13 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.84 लाख रुपये से 11.51 लाख रुपये
- मारुति सीएज : 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : 8.8 लाख रुपये से 11.43 लाख रुपये
मारुति की अपकमिंग कारें और उनके अनुमानित दाम :
- मारुति एस-क्रॉस : 9.0 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो वीएक्सआई सीएनजी : 4.74 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो एलएक्सआई सीएनजी : 4.55 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा स्पोर्ट : 8.3 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : 5.2 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications